google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फिरोजाबाद

“रामचरितमानस से इतनी एलर्जी तो बेटी का नाम शूर्पणखा रख लें”…साध्वी प्राची ने दी स्वामी प्रसाद मौर्य को सलाह

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

फिरोजाबाद: विश्व हिन्दू परिषद की फायरब्रांड नेत्री साध्वी प्राची ने कहा कि वे अपनी बेटियों को संस्कारवार बनाने के लिए प्रेरित करें। जिससे वे फ्रिज और सूटकेस में बंद न हो। उन्होंने कहा कि महारानी पदमावती को पाने के लिए अलाउद्दीन खिलजी ने बहुत उपाय किए, लेकिन उन्होंने जौहर कुंड में अपने आपको समाहित कर दिया। वर्तमान समय में बच्चे संस्कार विहीन होते जा रहे हैं। जिस घर में महिला संस्कारित है, उस घर की बेटी कभी लव जिहाद का शिकार नहीं हो सकती और न कभी फ्रिज, सूटकेस में बंद की जा सकती। मां प्रथम गुरु होती है। इसलिए अपने बच्चों को वीरांगनाओं वीर महापुरुषों की कहानियां सुनाएं। इसके साथ ही बेटियाें को दुर्गा वाहिनी, राष्ट्रीय सेवा समिति में भेजें।

बेटी का नाम शूर्पणखा रख लें मौर्य- साध्वी प्राची 

साध्वी ने कहा कि सपा, कांग्रेस और बसपा का एक ही फंडा है। हिंदुओं को आपस में लड़ाकर राजनीति की रोटियां सेंकते हैं। चुनाव आते ही पूरा विपक्ष एकजुट हो जाता है। 2024 में फिर से केंद्र में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं जब उनसे पूछा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस का विरोध किया है कहा ही कि इसमें महिलाओं का भी अपमान है आप क्या कहेंगे। इस पर साध्वी प्राची ने कहा कि हो सकता है कि इनके पास कोई अरब राष्ट्र से लिंक जुड़ा हो मैं तो कहूंगी कि योगी जी इनकी जांच करा दो पता चल जाएगा। यह अति मुस्लिम तुष्टीकरण केवल हिंदू देवी देवताओं का अपमान करना और हिंदू धर्म ग्रंथों को टारगेट करना इनकी मानसिक शक्ति का परिणाम है। मैं उनसे कहती हूं कि अगर उनकी औकात है तो वह कुरान पर दो शब्द बोल कर दिखा दें। सर तन से जुदा करने के फरमान आने लगेंगे और मैं कहती हूं कि स्वामी प्रसाद मौर्य अपनी बेटी का नाम शूर्पणखा रख ले। 

धीरेंद्र शास्त्री पर दिया ये बयान 

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर साध्वी ने कहा कि मैं आज से नहीं बल्कि 30 35 साल से हर मंच से बराबर समाज के अंदर इस बात को उठाती रही हूं। हर मंच पर प्रयास किया है। हमारा भारत देश हिंदू राष्ट्र है। जब देश का विभाजन हुआ तो वह धर्म के आधार पर हुआ था। हिंदुस्तान हिंदुओं के लिए था, उनको उनका पाकिस्तान मिल चुका था। मैं पूछना चाहती हूं जो लोग इस पर आपत्ति करते हैं वह बताएं कि हिंदू राष्ट्र था कि नहीं था। रही बात घोषणा की तो हमें तो अखंड भारत चाहिए।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ चंद्रनगर महानगर द्वारा रविवार को तिलक इंटर कालेज के मैदान पर मातृशक्ति समन्वय सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाज कल्याण अधिकारी नीलम चौहान, प्रधानाचार्य आत्रैयी पालीवाल, डा. अंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान मुख्य वक्ता दुर्गा वाहिनी की पूर्व प्रदेश संयोजिका साध्वी डा. प्राची भी शामिल हुईं। वहीं ओम अपार्टमेंट में भाजपा नेता हरिओम प्रकाश आचार्य के निवास पर प्रेसवार्ता के दौरान साध्वी प्राची ने उक्त बातें कहीं। 

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close