google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जबलपुरमध्य प्रदेश

स्वशासी संस्था के कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ और स्वास्थ्य तकनीशियनों का ग्रेड पे बढ़ाए जाने की मांग 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट 

जबलपुर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता दिया जाना चाहिए। स्वशासी संस्था के कर्मचारियों को 2018 के स्थान पर 2016 से सातवें वेतनमान का लाभ तथा एरियर दिया जावें। पुरानी पेंशन बहाल की जाये। स्वास्थ्य कर्मचारियों की सेवानिवृति आयु 62 से 65 वर्ष की जाना चाहिए।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह ठाकुर ने आगे बताया कि संगठन की मांग है कि तकनीशियन का ग्रेड पे बढाकर 2800 के स्थान पर 4200 ग्रेड पे प्रदान किया जावे। लैब अटेंडेंन्ट का वेतनमान 1300 के स्थान पर 1900 किया जाना चाहिए।

मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संगठन के दिलीप सिंह ठाकुर,अरविन्द विश्वकर्मा, भास्कर गुप्ता, ऋषि पाठक, पुष्पा रघुवंशी, चंदा सोनी, चंद्रशेखर स्वामी, विश्वनाथ सिंह, अफ़रोज़ खान, आकाश भील, गिरीश कांत मिश्रा, विनोद पोद्दार, हेमलता तिवारी, सीमा पटेल,अजब सिंह , शशि रमन स्वामी, जी आर झारिया, चंद्रभान साहू समर सिंह, कमलेश दुबे नितिन तिवारी, डेलन सिंह, इमरत सेन, महेश मेहरा, अनिल जैन, सुरेंद्र जायसवाल, भोगीराम चौकसे, गंगाराम साहू, अंजनी उपाध्याय, रेनू बुनकर, अर्चना भट्ट, सीमा पटेल, हेमलता तिवारी, विनोद पोद्दार, गिरीश कांत मिश्रा, गीता कोल, आशा सिसोदिया सुधीर गौर, राजेश्वरी दुबे, राकेश मून, दुर्गेश खातरकर, धर्मेंद्र परिहार, विशाल सिंह धर्मेंद्र अवस्थी, विष्णु झारिया, राशिद अली, आदेश विश्वकर्मा,पवन सोयाम,महेश मेहरा, मदन पांन्द्रो रामकिशोर इपाचे, रामदयाल उइके, अजय श्रीपाल, मनीष झारिया, विजय तिवारी, ब्रजेन्द्र तिवारी, सुरेंद्र परसते कल्पना ठाकुर, पूर्णिमा बेन, भागीरथ परसते, ब्रजवती आर्मो, सिया पटेल, सुमन डेहरिया, अम्बिका हँतिमारे, संध्या पटेल, माया सोयाम, सरोज कोल इत्यादि ने उपरोक्त मांगों का समर्थन किया है तथा मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से शीघ्रातिशीघ्र निर्णय लेने की बात कही है क्योंकि मुख्य सचिव जी ने मौखिक अस्वासन दिया था कि प्रकरण वित्त विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है परन्तु संगठन की मांग का निराकरण नहीं हुआ इसलिए कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close