google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

लो जी ! अब लगा यौन उत्पीडऩ का आरोप, भाजपा सांसद और डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर…पढ़िए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने बुधवार 18 जनवरी 2023 को भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया।

तीन कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीत चुकीं भारतीय की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने 18 जनवरी 2023 को कहा कि कोच महिला पहलवानों को प्रताड़ित कर रहे हैं और फेडरेशन के चहेते कुछ कोच महिला कोचों के साथ भी बदसलूकी करते हैं। वे लड़कियों (महिला पहलवानों) का यौन उत्पीड़न करते हैं। डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने भी कई लड़कियों का यौन उत्पीड़न किया है।

विनेश फोगाट ने कहा, टोक्यो ओलंपिक में हार के बाद ब्रजभूषण शरण सिंह ने मुझे ‘खोटा सिक्का’ कहा था। डब्ल्यूएफआई ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। मैं हर दिन आत्महत्या करने के बारे में सोचती थी। अगर किसी पहलवान को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया (WFI) के अध्यक्ष की ही होगी।

विनेश फोगाट ने यह भी कहा कि जब हाई कोर्ट हमें निर्देश देगा तब हम सभी सबूत पेश करेंगे। हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी सबूत सौंपने को भी तैयार हैं। विनेश फोगाट ने कहा, मैं महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के 10-20 मामलों के बारे में जानती हूं। इसमें कई कोच और रेफरी शामिल हैं। जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलती हम धरने पर बैठेंगे। किसी भी इवेंट में कोई एथलीट हिस्सा नहीं लेगा।

रेसलर फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों का कहना है कि वे (फेडरेशन) हमारे निजी जीवन में भी दखल देते हैं और हमें परेशान करते हैं। वे हमारा शोषण कर रहे हैं। जब हम ओलंपिक में गए थे तो हमारे पास फिजियो या कोच नहीं था। हमें धमकियां मिल रही हैं। जब से हमने आवाज उठाई है, हमें धमकाया जा रहा है।

ओलंपिक पदक विजेता पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा, यहां की लड़कियां सम्मानित परिवारों से हैं। अगर हमारी बहन-बेटियां यहां सुरक्षित नहीं हैं तो हम इसे स्वीकार नहीं कर सकते। हम मांग करते हैं कि महासंघ को बदला जाए।

ओलंपिक में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कहा, पूरे फेडरेशन को हटा देना चाहिए ताकि नए पहलवानों का भविष्य सुरक्षित रहे। एक नया संघ अस्तित्व में आना चाहिए। निचले स्तर से गंदगी फैली हुई है। हम पीएम और गृह मंत्री से बात करेंगे और सबूत उनके सामने रखेंगे। कुछ मामलों पर जांच होनी चाहिए।

भाजपा सांसद भी हैं बृजभूषण शरण सिंह

बता दें कि वर्तमान में भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह भाजपा सांसद हैं। वह लोकसभा में कैसरगंज निर्वाचन क्षेत्र के प्रतिनिधि हैं। वह अब तक छः बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हो चुके हैं।

91 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close