google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

अवैध निर्माण रोकने पर पुलिस पर किया जानलेवा हमला, महिला समेत पांच गिरफ्तार

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आर के मिश्रा की रिपोर्ट

गोण्डा। कोतवाली कर्नलगंज में अवैध निर्माण रोकने गई पुलिस पर हमला करने वाले पाँच अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। कर्नलगंज के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय द्वारा स्थगन आदेश दिए जाने के बाद भी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैथोली निवासी मुन्नालाल विवादित भूमि पर अर्धनिर्मित मकान कि छत डालने के लिए शटरिंग लगवा रहे थे।

दूसरे पक्ष के दृगपाल के रोकने पर मुन्नालाल व उनके सहयोगियों ने दृगपाल से मारपीट करना शुरू कर दिया। बचाने आये गांव के निवासियों को भी दौड़ा लिया जिससे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर पुलिस बल मौके पर पहुँची तो अभियुक्तगण एक राय होकर जान से मारने की नियत से पुलिस पर हमला कर दिया, जिससे कई पुलिस कर्मी घायल हो गये।

मौके पर मौजूद उप निरीक्षक उमेश सिंह की टीम ने आवश्यक बल प्रयोग करते हुए जयप्रकाश, सूरज यादव, राहुल गौतम, श्यामपती निवासी ग्राम कैथौली थाना कर्नलगंज व प्रदीप कुमार यादव निवासी भदरौली थाना कैसरगंज जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आये।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गये अभियुक्तों के विरुद्ध मु.अ.स. 526/2022 की धारा 147, 148, 149, 323, 327, 352, 452, 504, 506 व 7 सी.एल.ए. एक्ट व मु.अ.स. 527/2022 की धारा 147, 148, 149, 307, 323, 336, 327, 353, 436, 504, 506 व 7 सी.एल.ए.एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुये माननीय न्यायालय चालान भेज दिया गया है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close