google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महाराष्ट्रमुंबई

खाना मांगने पर गालियां और परेशानी के बावजूद शारीरिक संबंध बनाने को मजबूर करता था कनाडाई महिला को भारतीय पति

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

मुंबई । एक कनाडाई महिला ने अपने भारतीय पति और सास के खिलाफ धोखाधड़ी और क्रूरता का मामला दर्ज कराया है। मुंबई के वाशी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया गया है। महिला की ओर से निजी शिकायत दर्ज करने के बाद वाशी मजिस्ट्रेट अदालत ने केस दर्ज करना का निर्देश दिया था। महिला ने अपनी शिकायत में पति पर खाना नहीं देना और गालियां देकर परेशान करने और दिक्कत के बाद भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

शिकायतकर्ता इजाबेल ब्रिकॉल्ट के अनुसार, मां-बेटे उसे खान नहीं देते हैं और मांगने पर गालियां देकर परेशान करते हैं। इसके साथ-साथ महिला ने बताया है उसकी ओर उसके पति की गोवा में मुलाकात हुई थी। इस दौरान उसने अपना नाम राजेश ओबेरॉय बताया था जबकि शादी के बाद वो राजेश शुक्ला निकला। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शादी से पहले उसके पति ने उससे झूठ बोला था कि वो फिल्म उद्योग में काम करता है। 

शैतान की पूजा करने का लगाया आरोप

महिला ने अपने पति पर यौन उत्पीड़न करने और भगवान के बजाय शैतान की पूजा करने का भी आरोप लगाया है, जिससे उसे संदेह है कि वह काला जादू करता है। हालांकि महिला ने अभी तक ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं पेश किया है जिससे यह पता चल सके की वो काले जादू में था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामली की जांच में जुटी हुई है। वहीं, अदालत ने उसके पति को जवाब देने का निर्देश दिया है।

यहां की संस्कृति को जानने के लिए आई थी भारत

महिला जन्म से कनाडाई है लेकिन, साल 2015 में भारतीय संस्कृति और परिवार की व्यवस्था के बारे में जानने के लिए भारत आई थी। भारत पहुंचने के बाद वो पुरी तरह से भारत की कायल हो गई थी। काफी दिनों तक वो दक्षिण गोवा में रही, जहां उसकी मुलाकात राजेश ओबेरॉय के रूप में हुई। शादी के लिए प्रपोज किए जाने के बाद दोनों ने यूपी के आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। शादी करने के बाद शख्स महिला को मुंबई चला गया जहां वो वाशी के सेक्टर 14 में रह रहा है।

सनातन संस्कृति का अनुयायी होने का नाटक किया

महिला ने ओबेरॉय पर आरोप लगाया है कि शुरू में वो सनातन संस्कृति का अनुयायी होने का नाटक किया था। बाद में उसे शराब की लत गई और वह उसे धमाने और गाली देने लगता था और यह जानते हुए कि उसे शारीरिक संबंध बनाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, वह सेक्स करने के लिए मजबूर कर देता था। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close