google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
औरंगाबादबिहार

आरक्षण के साथ बराबर की होगी कार्यकर्ताओं की भागीदारी: प्रखंड राजद अध्यक्ष

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विरेन्द्र कुमार खत्री की रिपोर्ट

हसपुरा/औरंगाबाद। औरंगाबाद जिले के हसपुरा प्रखंड राजद कार्यालय में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के विभिन्न गांव से राजद कार्यकर्ताओं ने बैठक में भाग लिया।

अध्यक्षता करते हुए प्रखंड राजद अध्यक्ष मनीष कुमार ने पार्टी को मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा किया। कार्यकारिणी गठन पर चर्चा करते हुए कहा कि बुथ स्तर पर आरणक्ष के साथ बराबर की भागीदारी कार्यकर्ताओं की होगी। उन्होंने कहा कि राजद ने मुझे प्रखंड अध्यक्ष पद का दायित्व पहली बार सौंपी है। इस दायित्व को पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगा। पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पंचायत के प्रत्येक गांव-गांव में सशक्त कमेटी का गठन होगा। हर बूथ स्तर पर सदस्यता अभियान चलाकर उर्जावान लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा।

संचालन करते हुए किसान प्रकोष्ठ के जिला महासचिव लालबाबू सिंह यादव ने कहा कि राजद शुरू से ही समाज में दबे कुचले, वंचितों की हक व अधिकार के लिए हमेशा आवाज उठाते रही है। पूर्व जिला पार्षद प्रतिनिधि रामाश्रय प्रसाद सिंह, पूर्व पंसस सुरेश सिंह यादव, पैक्स अध्यक्ष सचिन कुमार, विनोद कुमार सिन्हा, चंद्रदेव सिंह सिपाही, युवा सचिव मुन्ना यादव, उपाध्यक्ष जगजीत कांत, डा. संजय कुमार गुप्ता, सुदामा सिंह, सरपंच अरविंद कुमार, मिथलेश यादव, दीपक कुमार, अशोक कुमार, पूर्व पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र यादव, मनोज कुमार सिंह, नंद कुमार सिंह, चुन्नू यादव, अमरेंद्र मास्टर सहित राजद के दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

78 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close