google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
महाराष्ट्रमुंबई

चंडीगढ़ के बाद अब आईआईटी मुंबई में छात्राओं का अश्लील एमएमएस; पढ़िए क्या है मामला

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

टिक्कू आपचे की रिपोर्ट 

मुंबई। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के बाद IIT बॉम्बे में छात्रा का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे (IIT बॉम्बे) की एक छात्रा ने पवई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। छात्रा का आरोप है कि एक कैंटीन कर्मचारी ने रविवार रात हॉस्टल 10 (H10) के बाथरूम की खिड़की से उसका एक वीडियो रिकॉर्ड किया था। घटना रविवार रात की है।

पुलिस ने FIR दर्ज करने के बाद 22 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया। आरोपी के मोबाइल से अभी तक कोई भी वीडियो नहीं मिला है। उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। IIT मैनेजमेंट ने कहा है कि आरोपी ने बाथरूम तक पहुंचने के लिए जिस पाइप का इस्तेमाल किया था, उसे बंद कर दिया गया है। IIT बॉम्बे अपने छात्रों के साथ खड़ा है। हम अपने छात्रों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएंगे।

घटना के बाद सील किया एरिया, CCTV लगाए

आईआईटी बॉम्बे के डीन प्रोफेसर तपनेंदु कुंडू ने कहा कि हॉस्टल की कैंटीन पहले मेल स्टाफ चला रहा था, संस्थान ने तुरंत इस मामले पर एक्शन लिया है। बाहरी इलाके से बाथरूम तक जाने वाले रास्ते को सील कर दिया गया है। हॉस्टल विंग H10 का सर्वे करने के बाद जरूरी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे और लाइटिंग लगाई गई है।

कैंटीन बंद जिसे अब महिला स्टाफ ही खोलेगा

मामला सामने आने के बाद IIT बॉम्बे ने बयान जारी किया है। जिसमें कहा है- IIT के हॉस्टल की नाइट कैंटीन का कर्मचारी पाइप डक्ट पर चढ़कर बाथरूम में वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था। फिलहाल उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। हमें आरोपी के पास मिले फोन पर किसी भी फुटेज की जानकारी नहीं है। कैंटीन को तुरंत बंद कर दिया गया है और इसे तभी खोला जाएगा, जब यहां केवल महिला स्टाफ होगा।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close