google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झारखंडहजारीबाग

“दारु” नाम है गांव का लेकिन इसका मतलब जो आप समझ सकते हैं वो नहीं; जानिए क्या है इसकी हकीकत?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की खास रिपोर्ट 

नाम में क्या रखा है…! इस तरह का डायलाग दोहराने वाले लोगों को यह समझ लेना जरूरी है कि नाम में बहुत कुछ रखा है। इंसान इस दुनिया को अलविदा की जाता है, सबकुछ छोड़कर ईश्वर के पास चला जाता है, लेकिन उसका नाम ही धरती पर जिंदा रहता है। आज की यह कहानी भी नाम को लेकर ही है। जी हां, एक गांव के नाम को लेकर। यह गांव है- दारु। हजारीबाग जिले का एक प्रखंड मुख्यालय है। पहले गांव था, अब प्रखंड मुख्यालय बन चुका है। हजारीबाग से करीब 40 किलोमीटर दूर है यह गांव। यहां पहुंचना बेहद आसान है।

दारु नाम से कोई रेलवे स्टेशन नहीं यहां

सोशल मीडिया पर अर्से से एक तस्वीर वायरल हो रही जिसमें बताया जा रहा कि झारखंड के हजारीबाग जिले में दारु रेलवे स्टेशन है। इससे संबंधित काल्पनिक तस्वीरें भी वायरल की जा रही हैं। लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है। इस नाम का यहां कोई रेलवे स्टेशन ही नहीं है। हां, हजारीबाग जिले में एक प्रखंड है- दारु। इस प्रखंड के लोग इस नाम से परेशान जरूर हैं। पहली बात तो कोई इस गांव के नाम का सही उच्चारण ही नहीं कर पाता है। दूसरी बात यह कि इसके नाम का लोग गलत अर्थ निकाल लेते हैं। दारु और दारू में बहुत फर्क है। लोग इस फर्क को नहीं समझ पा रहे हैं।

दारु का मतलब होता देवदार का पेड़

दारु और दारू दोनों अगल-अलग शब्द हैं। दारू शब्द का अर्थ जहां शराब होता है, वहीं दारु शब्द देवदार का पर्यायवाची है। देवदार यानी पहाड़ों पर पाया जानेवाला विशेष प्रकार का पेड़। यह अपनी लंबाई और उम्रदराज होने के कारण जंगलों में विशेष महत्व रखता है। इसकी लकड़ी काफी टिकाऊ होती है। लोक समाज में इसे इतना सम्मान प्राप्त है कि इसे देवताओं का पेड़ भी कहा जाता है। इसी दारु शब्द का उल्लेख हजारीबाग जिले के इस प्रखंड क्षेत्र के बारे में किया गया है।

लगभग 50 हजार आबादी वाला है क्षेत्र

झारखंड के हजारीबाग जिले में करीब 45 प्रतिशत वन क्षेत्र मौजूद है। जिधर नजर घुमाइए हरे भरे जंगल आपको दिखाइ देंगे। संभव है कि यहां किसी जमाने में देवदार के पेड़ भी बहुतायत रहे होंगे। इस कारण लोगों ने गांव का नाम दारु रख दिया होगा। बाद में इलाका विकसित हुआ और प्रखंड मुख्यालय बन गया। आज दारु प्रखंड की आबादी 45 हजार 794 हैं। इस प्रखंड क्षेत्र में कुल 9 ग्राम पंचायतें हैं। वहीं, राजस्व गांवों की संख्या 52 हैं। गांव के लोग हैरान हैं कि सोशल मीडिया में कहा जा रहा कि इस गांव में रेलवे स्टेशन है, जबकि यहां ऐसा कुछ भी नहीं है।

हजारीबाग जिले का यह पुराना गांव

मालूम हो कि हजारीबाग जिले की स्थापना 1833 में हुआ था। इस समय इस जिले में कुल 16 प्रखंड हैं। इनमें इचाक सबसे बड़ा प्रखंड क्षेत्र है। इचाक प्रखंड में 84 गांव शामिल हैं। इन्हीं 16 प्रखंडों में से एक प्रखंड है दारु। इस नाम का यहां गांव भी है। यह गांव काफी पुराना है। थाना हाे या प्रखंड कार्यालय हर जगह दारु लिखा मिल जाएगा।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close