google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
भोपालमध्य प्रदेश

भाभी को रखा पत्नी की तरह, फिर मार डाला और कंधे पर लेजाकर 200 मीटर दूर शव को फैंक दिया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

राधेश्याम पुरवैया की रिपोर्ट 

भोपाल । एक युवक ने अपनी भाभी की गला घोंटकर हत्या कर दी। वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। भाभी को उसपर किसी और महिला से अफेयर होने का शक करने लगी थी। इस बात पर आए दिन झगड़े से गुस्से में आकर देवर ने रविवार देररात उसकी हत्या कर दी। महिला का शव सोमवार सुबह मिला था।

आरोपी ने खुद स्वीकारा है कि वह भाभी को पत्नी की तरह रखता था। वह उस पर ही शक करने लगी थी। गुस्से में आकर उसने भाभी का दुपट्‌टे से गला घोंटा, इसके बाद कंधे पर उसका शव रखकर घर से 200 मीटर दूर नाले के पास फेंक आया। थोड़ी देर बाद घर आकर सो गया। सुबह जब पुलिस को देखा तो फरार हो गया। पुलिस ने उसे रायसेन से गिरफ्तार कर लिया है।

ACP ऋचा जैन ने बताया कि शबाना खान गांधीनगर थाना क्षेत्र के (24) स्काई लैंड होटल के पीछे सेक्टर नंबर-11 प्रताप वार्ड में रहती थी। पति अंसार खान गुजरात में रहकर काम करता है। शबाना सास-ससुर, दो साल की बेटी और देवर आसिफ के साथ रहती थी। आसिफ एक चिकन शॉप में काम करता है। पति के गुजरात चले जाने के बाद शबाना अपने देवर के साथ पत्नी की तरह रहती थी। यह जानकारी उसके सास-ससुर और पति को भी थी।

शव को चादर और टहनियों से ढका

ACP ने बताया कि सोमवार सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि सेक्टर-11 के नाले में महिला की लाश पड़ी है। गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो लाश को चादर और पेड़ की टहनियों से ढका गया था। महिला के मायकेवालों का पता लगाया जा रहा है।

70 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close