google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
इंदौरमध्य प्रदेश

बर्थडे पर केक-बुके लेकर पहुंचा, प्यार का इजहार किया और रेप किया फिर आगे पढ़िए क्या हुआ 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

पुनीत नौटियाल की रिपोर्ट 

इंदौर। एक इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर युवती ने अपनी ही कंपनी के सेल्स मैनेजर पर रेप का आरोप लगाया है। आरोपी ने तीन साल तक रिलेशनशिप मैनेजर से शादी के नाम पर संबंध बनाए। कई बार कहने के बाद भी जब सेल्स मैनेजर शादी के लिए तैयार नहीं हुआ तो पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मंगलवार को केस दर्ज कर लिया। पुलिस अभी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

एसआई रूपाली भदौरिया के मुताबिक एलआईजी इलाके में रहने वाली 27 साल की पीड़िता ने रेप का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने बताया कि 32 साल के रजत अग्रवाल निवासी मिलन हाईट्स ने शादी के नाम मुझे धोखा देकर रेप किया। आरोपी रजत पीड़िता के साथ ही इंश्योरेंस कंपनी में सेल्स मैनेजर के पद पर काम करता है। दोनों की पहचान इसी ऑफिस में हुई थी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एलआईजी इलाके की एक मल्टी में रहती है। वह हरदा से इंदौर नौकरी करने आई थी। वह तीन साल से इंश्योरेंस कंपनी में रिलेशनशिप मैनेजर की पोस्ट पर काम कर रही है। इसी कंपनी में काम करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई। इसके साथ ही दोनों वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बात बात करते रहे।

पीड़िता के बर्थडे पर तीन साल पहले केक और बुके लेकर रजत उसके फ्लैट पर पहुंचा। यहां उसने बर्थडे विश करने के साथ ही अपने प्यार का इजहार किया। इसके बाद रजत ने उससे संबंध बनाए। रजत इसके बाद भी पीड़िता के घर आता रहा।

शादी के लिए कहा तो बोला, ये संबंध दोस्ती के लिए

पीड़िता ने बताया कि काम के दौरान शादी को लेकर अक्सर रजत पहले बात करता था। कुछ दिन पहले युवती ने शादी की बात की तो रजत शादी की बात से मुकर गया। उसने कहा इस संबंध को केवल दोस्ती तक ही रखो। इसके कुछ दिन बाद रजत ने बात करना ही बंद कर दिया। मोबाइल भी ब्लॉक कर दिया।

पीड़िता ने रजत को रविवार रात कॉल किया तो उसने धमकी दी। और कॉल डिस्कनेक्ट कर दिया। इसके बाद सोमवार को पीड़िता महिला थाने पहुंची और यहां आवेदन दिया। पुलिस ने रेप ओर अन्य मामले में आरोपी रजत पर मंगलवार को केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

 

75 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close