google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फरीदाबादहरियाणा

चुनाव आयोग से राजनैतिक दल के रुप में “बुलंद भारत पार्टी” को मिली मान्यता

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुनील दीक्षित की रिपोर्ट

फरीदाबाद। बुलंद भारत पार्टी को चुनाव आयोग से राजनैतिक दल के रूप में मान्यता मिलने पर पार्टी के पदाधिकारियों व संस्थापक सदस्यों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता व्यक्त की व बधाइयां दी। पार्टी गठित करने के उद्देश्य के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल कांत शर्मा ने बताया कि देश की जनता की अपेक्षाओं पर कोई भी राजनीतिक दल पूरी तरह से खरा नहीं उतर पाया है, इसी उद्देश्य से बुलंद भारत पार्टी का गठन किया गया है। हमारी पार्टी देश में सही मायनों में जनतंत्र की स्थापना का कार्य करेगी।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मनोज शर्मा अधिवक्ता ने बताया कि उनकी पार्टी प्रजातंत्र की स्थापना हेतु सामाजिक सौहार्द, एकता, अखंडता, संप्रभुता, सर्वधर्म समभाव और राष्ट्रवाद की भावना के साथ देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, सामाजिक कुरीतियां, सामाजिक व धार्मिक वैमनस्य, अराजकता, क्षेत्रवाद व तुष्टीकरण जैसी बुराइयों के दमन का कार्य करेगी और भारत को बुलंद राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य करेंगी।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुणाल कांत शर्मा राष्ट्रीय महासचिव मनोज शर्मा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अशोक चौहान के अतिरिक्त संस्थापक सदस्यों में सुनील दीक्षित हरिराम माहौर, ज्ञानेन्द्र त्यागी, मुकेश शर्मा, राजेश शर्मा, दीपक मक्कड़, राजेश पाठक, पंकज कुमार, कल्पना शर्मा, सारिका जोशी व अन्य उपस्थित रहे।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close