google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
हापुड़

नाम और भेष बदलकर मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की से किया दुष्कर्म और फिर ऐसी घिनौनी हरकत कि सुनकर लोग सन्न रह गए हैं

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

नौशाद अली की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में लव जिहाद का मामला सामने आया है, जहां अच्छेजा गांव की 13 साल की हिंदू लड़की के साथ जाकिर नाम के युवक ने दुष्कर्म किया है। लड़की के परिजन की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की है। इधर घटना को लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश है।

जानकारी के मुताबिक पीड़ित परिवार के घर के पास आरोपी युवक जाकिर किराए में रहता था। आरोपी ने खुद का हिंदू नाम बताया था। लोगों को शक न हो इसलिए वह हाथ में कलावा, रुद्राक्ष की माला पहनता था और माथे पर तिलक भी लगाया करता था। पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी आसपास के घर के लोगों से घुलमिल गया था, इसी बात का फायदा उठाते हुए जाकिर ने उनकी 13 साल की बेटी से दोस्ती की। उसके बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया।

वीडियो वायरल की धमकी देकर आरोपी कई बार दुष्कर्म किया। उसके बाद नाबालिग पर कन्वर्जन का दबाव बनाने लगा। परेशान होकर पीड़िता ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। फिलहाल परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इधर हिंदू संगठनों ने इस मामले पर गहरा आक्रोश प्रकट करते हुए पुलिस-प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close