google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
पंजाबलुधियाना

कमाल की नेतागिरी ; नामांकन करने स्कूटर से गए थे और जीतने के बाद करोड़ों की “पोर्श” में चलने लगे, वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विकास कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना। कराेड़ाें की टू सीटर पोर्श (Porsche) में लुधियाना नगर निगम आफिस पहुंचे आम आदमी पार्टी के लुधियाना पश्चिम से विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी बुधवार को इंटरनेट मी़डिया पर सुर्खियों में आ गए। भाजपा सहित विरोधी दलों के नेताओं ने उनकी एक वीडियो वायरल करके आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है कि चुनाव से पहले स्कूटर और जीतने के बाद पोर्श। दरअसल, गोगी पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान नामांकन भरने स्कूटर पर गए थे। कुछ दिन पहले अब जब वह पोर्श में नगर निगम आफिस पहुंचे तो विरोधियों के निशाने पर आ गए।

लकी स्कूटर पर किया था नामांकन

राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोपों एक तरफ करके बात की जाए तो गोगी लुधियाना के बड़े व्यवसायी हैं। उनके पास महंगी और एंटीक कारों का बड़ा कलेक्शन है। जिस स्कूटर से वह नामांकन भरने गए थे, उसे वह अपने लिए लकी मानते हैं और पहले कई बड़े कार्यों के शुभांरभ के अवसर पर उसका उपयोग करते रहे हैं।

jagran josh

लुधियाना पश्चिम से आप विधायक गुरप्रीत गोगी की ये तस्वीर विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने जाते समय की है। वह इस स्कूटर को अपने लिए लकी मानते हैं।

चुघ बोले- ठगने का खेल ज्यादा दिन नहीं चलेगा

कांग्रेस के दिग्गज भारत भूषण आशु को दी थी शिकस्त

विधायक गुरप्रीत गाेगी कांग्रेस पिछली सरकार में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री और वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भारत भूषण आशु को 7512 मताें से हराकर विधायक बने हैं। 57 वर्षीय गाेगी ग्रेजुएट हैं। पेशे से वह काराेबारी भी हैं। उन्हें एंटीक कारों के कलेक्शन का शौक है। उनके कलेक्शन में कई महंगी कारें पहले से ही शामिल हैं।

23 वर्ष कांग्रेस में रहे, मेयर नहीं बनाने पर झाड़ू थामी

आम आदमी पार्टी में शामिल होने से पहले गुरप्रीत गोगी 23 साल तक कांग्रेस में रहे थे। वह पांच साल तक वर्ष 2014 से 2019 तक कांग्रेस के जिला प्रधान भी रहे। पत्नी डा. सुखचैन बस्सी भी एक बार पार्षद रही हैं। कांग्रेस से उनकी दूरियां तब बढ़ीं, जब सशक्त दावेदार होने के बाद भी पिछली बार नगर निगम चुनाव के बाद उन्हें मेयर नहीं बनाया गया। वह तीसरी बार पार्षद बने थे। इसके बावजूद बलकार सिंह संधू को मेयर बनाया गया जो कि तब विधायक भारत भूषण आशु के खासमखास थे। इसके बाद उनके और आशु के बीच दूरियां बढ़ती गईं और आप ने गोगी को विधानसभा चुनाव में आशु के विरुद्ध ही उतार दिया।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close