google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बाराबंकी

दुल्हन विदा कराने गए थे, पिटाई भी खाई और बेइज्जती भी उठाई, पढ़िए क्या है मामला ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में दुल्हन लेने ससुराल गए एक युवक को ससुराल वालों ने न सिर्फ बुरी तरह मारा पीटा बल्कि बारातियों को भी बंधक बना कर उन्हें भी बेइज्जत किया गया। दुल्हन के लिए गए जेवरात और सुहाग का सामान भी लड़की वालों ने रख लिए। दूल्हे और बारातियों को बंधक बना मारने पीटने लगे। पूरा मामला बाराबंकी जिले का है। जहां दो दिन पूर्व 23 अप्रैल को जिले के थाना देवा अंतर्गत इब्राहिमपुर पोस्ट खनवाहा निवासी आरोपी जगदीश प्रसाद रावत के घर इसी जिले के थाना जहांगीराबाद अंतर्गत मुजफ्फरपुर पोस्ट जहांगीराबाद के रहने वाले लड़के के पिता ओम प्रकाश समधी बनकर अपने बेटे दिनेश कुमार और बारातियों के साथ बेटे की शादी करने पहुंचे थे। जहां लड़की पक्ष वालों के वहां हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार नाश्ता, पूजा और जयमाल की पूरी प्रक्रिया कराई गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। दूल्हे के पिता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की दूल्हे को घर के अंदर पूजा के लिए बुलाया गया। जहां घर के अंदर दुल्हन की मां ने दूल्हे को थप्पड़ों से मारना शुरू कर दिया। दूल्हा और उन्हें साथियों को घर के अंदर ही बंधक बना लिया गया। दूल्हे वालों का आरोप है कि दुल्हन के लिए ले जाई गयी जेवरात, कपड़े और सुहाग का सामान उन लोगों ने रख लिए। लड़की ने भी शादी करने से इनकार करते हुए 112 नम्बर पर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बने दूल्हे और बारातियों को लड़की पक्ष वालों से छुड़वाया।

लड़की पक्ष वालों का आरोप है कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं था। लड़की किसी दूसरे लड़के से शादी करना चाहती है। दो दिन बाद फिर उनके घर बारात आने वाली है। लड़की पक्ष के लोगों ने पूर्व में भी कई लोगों के जेवरात ले बारात वापस करवाई है।

फिलहाल इस मामले में शिकायत मिलने के बाद सीओ सिटी आतिश कुमार ने थाना देवा पुलिस को जांच पड़ताल कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close