google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बदायूं

कनपटी पर तमंचा तान दिया और बोला, मुसलमान होकर भाजपा को वोट देते हो…आगे पढ़िए क्या हुआ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सचिन कुमार जैन की रिपोर्ट

यूपी के बदायूं मेें भाजपा को वोट देने से खफा एक युवक ने शाहरूख की कनपटी पर तमंचा रख दिया। उसके बाद उसे धमकाते हुए कहा मुसलमान होकर भाजपा को वोट देते हो। इसके अलावा आरोपित ने उसकी पिटाई की और उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में शाहरूख के उच्चाधिकारियों से शिकायत करने के बाद पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है।

मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव का रहने वाला है। यहां रहने वाले शाहरूख ने भाजपा को वोट दिया। इतना ही नहीं उसे अपनी फेसबुक पर भाजपा के समर्थन में कई कमेंट भी लिखे। उसकी इस बात से गांव में ही रहने वाला एक शख्स उससे नाराज हो गया। पीडित शाहरूख के मुताबिक यह घटना 16 मार्च को उस समय घटी जब वह कहीं से बिसौली वापस आ रहा था।

शाहरूख ने आरोप लगाया कि आरोपित ने उसे रास्ते में ही रोक लिया और उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। इसके बाद उसे जमकर पीटा और भाजपा से दूरी बनाने की धमकी दी। पीड़ित शाहरुख ने इस बात की पुलिस को जानकारी को दी।लेकिन कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इधर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न होने से उत्साहित आरोपित ने शाहरुख की फेसबुक पर धमकी भरे कमेंट लिख डाले।

फोन कर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। शाहरुख ने इस संबंध में उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इस घटना की काफी चर्चा है। कोतवाल ऋषिपाल सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में आया है मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

87 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close