google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
मथुरा

मकान मालिक के साथ उसके नौकर ने नाबालिग लड़की के साथ किया ऐसा काम कि बेचारी मुंह छुपाती फिर रही

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

मथुरा। जनपद के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यहां एक गांव में रहने वाली एक नाबालिग किशोरी से उसका मकान मालिक और मकान मालिक का नौकर लंबे समय से दुष्कर्म कर रहे थे। जब तक किशोरी के परिजनों को घटना की जानकारी होती, तब तक किशोरी गर्भवती हो गई। गुस्साएं परिजनों ने पुलिस को मामले की तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जबकि दूसरा फरार है।

जानकारी के मुताबिक मथुरा के कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिछले 6 साल से किशोरी अपने परिजनों के साथ यहां एक किराए के मकान में रह रही थी। इस दौरान किशोरी के परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले अचानक से किशोरी की तबीयत खराब हुई तो परिजन किशोरी को उपचार के लिए चिकित्सक के पास लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी दी। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने किशोरी से कड़ाई से पूछताछ की। किशोरी ने बताया कि काफी समय से सुशील जादौन का पुत्र गौरव जादौन और उसका नौकर भरतो किशोरी के साथ गलत काम कर रहे थे।

मामले की जानकारी लगते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया। वह सीधे थाने पहुंचे जहां उन्होंने घटना के खिलाफ तहरीर दी। गौरतलब है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी भरतो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूसरा आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसके चलते लगातार पीड़ित परिजनों द्वारा अन्य आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई जा रही है।

84 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close