google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बिहारसमस्तीपुर

आरोप ; घर में घुसकर तीन बहनों के साथ सरपंच ने की छेड़खानी, विरोध किया तो एक की नाक काट दी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

राहुल रंजन की रिपोर्ट

सुपौल, बिहार । एक सरपंच पर तीन बहनों ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। मामला सदर थाना इलाके के लौढ पंचायत का है। सरपंच मो. मुस्तकीन पर आरोप है कि उसने पहले तो अपने ही गांव के एक परिवार की लड़की के चरित्र पर सवाल उठाए। परिवार वालों ने सरपंच का विरोध किया तो घर में घुस कर तीन लड़कियों के साथ छेड़खानी की। इस दौरान मारपीट होने पर सरपंच ने धारदार हथियार से एक लड़की की नाक काट दी।

मारपीट के बाद सरपंच खुद थाने पहुंच गया और पीड़ित परिवार के खिलाफ ही आवेदन दे दिया। उसने आवेदन में चुनावी रंजीश में मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके बाद पीड़ित लड़कियों ने भी थाने पहुंच पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। दरअसल, मो मुर्तूजा के पीड़ित परिवार का कहना है कि लौढ गांव के सरपंच मो मुस्तकीन ने उनकी छोटी बेटी गलत आरोप लगाया। जिसका विरोध उसकी दो बहनों ने किया तो दबंग सरपंच मो मुस्तकीन ने अपने भाइयों के साथ मिलकर उसके घर पर धावा बोल दिया। इस दौरान पीड़ित लड़कियों का आरोप है कि सरपंच ने उन लोगों के साथ छेड़खानी भी की।

फिर बाद में धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी नाक काट दी। फिलहाल पीड़ित लड़की का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां से उसे हाइयर सेंटर ले जाने की तैयारी की जा रही है। वहीं इस घटना में सरपंच की तरफ से भी कुछ लोग घायल हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी कुमार इंद्रप्रकाश ने बताया फिलहाल इस मामले में पुलिस दोनों पक्षों के दावे पर जांच में जुट गई है।

82 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close