google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गुमलाझारखंडहजारीबाग

तीन प्रेमियों ने अपनी अलग अलग प्रेमिकाओं को दिया धोखा फिर आगे पढ़िए क्या हुआ ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

विवेक चौबे की रिपोर्ट

बोकारो जिला अंतर्गत बेरमो अनुमंडल के नावाडीह थाना क्षेत्र में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। 3 लोगों पर प्यार में धोखा देने का आरोप है। बताया जा रहा है कि इन आरोपियों ने अपनी अलग-अलग प्रेमिकाओं को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उन्हें छोड़ कर फरार हो गए। पीड़ित लड़कियों के बयान के आधार पर नावाडीह थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

इसमें एक आरोपी बबलू अंसारी (24 वर्ष) दो बच्चों का पिता है। उसने 18 वर्षीय बच्ची को झांसे में लिया। वहीं 16 वर्षीय दो नाबालिग युवकों ने 14 वर्षीय बच्चियों को झांसे में लेकर दुष्कर्म किया। तीनों लड़कियों की मेडिकल जांच कराई गई है। अभी रिपोर्ट का इंतजार है। आरोपियों पर नावाडीह थाना कांड संख्या 16-22 के अंतर्गत भादवी की धारा 376 (1), 376 (3) तथा 4 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

लड़कियों के आवेदन के अनुसार यह तीनों नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही जंगल में दुष्कर्म की घटना की शिकार हुई। पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।आवेदन के अनुसार सुरही गांव की एक लड़की का प्रेम प्रसंग उसी गांव के बबलू अंसारी नामक एक लड़के के साथ चल रहा था। वहीं उसकी अन्य दो सहेलियों का संपर्क दो युवकों के साथ हुआ

गत 18 फरवरी की शाम बबलू ने अपनी प्रेमिका को मोबाइल फोन से संपर्क कर घटना स्थल पर बुलाया। शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अन्य दो सहेलियों के साथ भी उनके प्रेमियों के द्वारा दुष्कर्म किया गया। बाद में मुंबई चलकर शादी करने का भरोसा दिया गया। सभी बगोदर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद शादी के लिए कपड़े आदि लाने के बहाने से तीनों लड़कियों को छोड़कर आरोपी फरार हो गए।

परेशान होकर किसी तरह लड़कियां बगोदर से डुमरी पहुंची। वहां सुरही के अफजल अंसारी से मुलाकात होने पर घर लौटी। घरवालों को आपबीती सुनाई और नावाडीह थाना में मामला दर्ज करवाया। मामले में नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस संभावित अड्‌डों पर छापेमारी कर रही है। अब तक एक भी अभियुक्त पकड़ा नहीं गया है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close