google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बरेली

दो युवक आसानी से पटाते थे नई लड़की, पुलिस ने पूछा- कैसे फंसाते थे? तरीका जानकर चौंके अफसर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है जो फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर लड़कियों को फंसाते और उन्हें ब्लैकमेल करते थे। 

यह घटना इज्जतनगर थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस ने नौशाद और अमान नामक दो मुस्लिम युवकों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से 8 फर्जी आधार कार्ड और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इन आधार कार्ड्स में हिन्दू और मुस्लिम नामों का इस्तेमाल किया गया था।

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि नौशाद ने 6 फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई थीं, जिनमें से कुछ हिन्दू नामों से थीं। इन आईडी का उपयोग करके वह लड़कियों से अश्लील चैट करता था और फिर उन्हें ब्लैकमेल करता था। वहीं, अमान के पास से 3 फर्जी आधार कार्ड और मोबाइल फोन बरामद हुए, जिसमें कई लड़कियों के न्यूड वीडियो और अश्लील चैट मिले हैं।

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस को संदेह है कि यह एक बड़ा गिरोह हो सकता है, जो फर्जी पहचान के सहारे लड़कियों को फंसाता और उनसे वसूली करता था।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  वक्त न जाने क्या होगा❓ लेकिन पीएम मोदी क्यों आश्वस्त हैं तीसरी बार फिर सरकार बनाने को लेकर? 

इस घटना में एक चश्मदीद विशाल तिवारी ने बताया कि उसने फास्ट फ्रूट की दुकान पर दो लड़कियों और दो लड़कों के बीच विवाद होते देखा। शक होने पर जब उसने लड़कों से नाम पूछा, तो एक ने अपना नाम राहुल बताया। बाद में जब उसके मोबाइल की जांच की गई, तो उसका असली नाम नौशाद निकला। इसके बाद उसने उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आगे की जांच में पाया कि दोनों आरोपी मुस्लिम समुदाय से हैं और हिन्दू नामों का इस्तेमाल कर लड़कियों को फंसाते थे। मामले में सीओ सिटी-3 ने बताया कि पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से फर्जी दस्तावेज़ और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है। मामले की गहन जांच जारी है।

179 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close