google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
झांसी

शराब पीकर राह चलती महिला को फब्तियाँ कसना कितना मंहगा पडा युवक को…? 👇 वीडियो देखिए

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

झांसी जिले में सरेआम महिलाओं द्वारा एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक शराब के नशे में लड़कियों और महिलाओं पर फब्तियां कस रहा था।

जब उसने वहां से गुजर रही चार महिलाओं पर फब्तियां कसीं तो महिलाएं भड़क गईं। इसके बाद चारों महिलाओं ने मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 

यह पूरा मामला झांसी जनपद के नवाबाद थाना क्षेत्र के जेल चौराहे का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में जिस शख्स की पिटाई की जा रही है वह भी इसी थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। हालांकि समाचार दर्पण 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चार महिलाएं एक युवक को पीट रही हैं। महिलाएं पहले उसको अपने हाथ से पीटती हैं तथा एक महिला चप्पल निकाल कर पिटाई करती है। उसके बाद आरोपी युवक सूट पहने महिला से उलझ जाता है।

 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  बडी़ बहन से हुई सगाई, छोटी से नयन लगाई, फिर जो हुआ उसने इलाका थर्रा डाला

महिला को वह जमीन पर गिरा देता है और उसके साथ मारपीट करता है। इस दौरान उसके साथ की मौजूद अन्य महिलाएं पेड़ की डाल तोड़ लेती हैं। फिर पेड़ की डाल से ही आरोपी की पिटाई करना शुरू कर देती हैं। पीटते-पीटते डाल भी टूट जाती है।

उसके बाद बगल में एक मदार का पेड़ दिखाई दे रहा था। एक महिला उस पेड़ को ही तोड़कर लाती है और उससे ही आरोपी की पिटाई करने लगती हैं। इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने वाले नहीं उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वह इस बारे में झांसी पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के बारे में जानकारी मिली है हालांकि थाना स्थानीय पर किसी पक्ष द्वारा कोई शिकायत नहीं की गयी है।

फिर भी, मामले की जाँच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबाद को निर्देशित किया गया है।

101 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close