google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फिरोजाबाद

रात को घर से बाहर आई महिला को 6 दरिंदों ने बनाया बारी बारी से हवस का शिकार, मामला खुला तो मचा हंगामा

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505310525046800

ब्रजकिशोर सिंह की रिपोर्ट

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में एक अत्यंत गंभीर और दर्दनाक मामला सामने आया है। 4 अगस्त को एक महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया। इससे तंग आकर महिला रात के समय घर से बाहर निकल गई, और गलती से गलत हाथों में पड़ गई। 

एक युवक ने उसे अपने गांव में ले जाकर एक महिला को सौंप दिया। पहले उस महिला ने और फिर जिस महिला को उसने सौंपा, उसने कई युवकों से बारी-बारी से दुष्कर्म करवाया।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की और दुष्कर्म के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू की। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी, समीर पुत्र शकील, को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। समीर के पैर में गोली लगी है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने समीर के साथ-साथ अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी महिला सीमा पत्नी रिंकू पाराशर और अन्य छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में भुवनेश पुत्र राकेश कुमार, मनोज पुत्र ज्ञान सिंह, रोहित पुत्र सुरेश चंद, इलियास पुत्र अब्दुल अजीज, शेरेनवी पुत्र नवी शेख और सीमा पत्नी रिंकू पाराशर शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिटी सर्वेश मिश्र ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि उसके पति द्वारा जान से मारने की कोशिश की गई थी, जिसके बाद वह शिकोहाबाद के सुभाष तिराहा पर आई। वहां उसे एक युवक मिला, जिसने उसे सीमा के घर पर भेजा। 

सीमा ने अज्ञात लोगों को भेजकर महिला के साथ दुष्कर्म करवाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया और सभी को गिरफ्तार कर लिया।

120 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close