google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
जयपुर

रात भर सोने नहीं देता था तो बेरहम माँ ने डेढ़ महीने के बच्चे को मार डाला… रुह कंपा देगी ये खबर

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

सुरेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जयपुर: क्या कोई मां इतनी बेरहम हो सकती है कि वह अपने मासूम बेटे का कत्ल कर दे। आप कहेंगे ऐसा नहीं हो सकता लेकिन कई बार इस तरह हैरानजनक घटनाएं सामने आती है जब जन्म देने वाली मां अपनी कोख का कत्ल कर देती है। 

जयपुर में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक मां ने अपने डेढ़ महीने के मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद वे घरवालों और पुलिस को गुमराह करती रही। आखिर 15 दिन बाद पुलिस ने हत्या के मामले का खुलासा करते हुए कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह भी सबको हैरान करने वाली है।

रातभर सोने नहीं देता था इसलिए मार डाला

पूछताछ में सामने आया है कि डेढ़ महीने का बच्चा रात के समय मां को परेशान करता था। यानी वह रोता ज्यादा था। इससे उसकी मां परेशान हो गई। 

पुलिस पूछताछ में कातिल मां ने बताया कि जब से उसकी डिलीवरी हुई है। तब से वह परेशान थी। बच्चा रोता रहता था, ऐसे में उसने हत्या की प्लानिंग की। 

3 मार्च की दोपहर को उसने अकेले में सर्जिकल ब्लेड के बच्चे का गला काट डाला। गला काटने के बाद वह कमरे से बाहर चली गई और अनजान बनती रही। थोड़ी देर बाद परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो मासूम बच्चा लहूलुहान पड़ा था। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। कुछ दिन इलाज चलने के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  हुस्न के चक्कर में सपा नेता ने गंवाए लाखों रुपए, पानी सिर से ऊपर गुजरा तो दर्ज किया मुकदमा

मासूम के चाचा ने दर्ज कराया था मुकदमा

डीसीपी नॉर्थ राशि डूडी डोगरा ने बताया कि मासूम बच्चे का नाम उजेफ था। उसके चाचा जावेद खान ने रामगंज थाने में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के दिन मासूम की मां अंजुम ने कहा था कि उसने एक व्यक्ति को भागते हुए देखा जिसने लाल रंग का शर्ट पहन रखा था। उसी ने मासूम बच्चे का गला काटा था। कुछ दिन इलाज चलने के बाद बच्चे की मौत हो गई। 

पुलिस ने परिवार के सदस्यों से अलग अलग पूछताछ की तो शक की सुई अंजुम की तरफ गई। अंजुम से सख्ती से पूछताछ हुई तो उसने हत्या करने की बात कबूल की जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

बच्चा रोता को मां का दिमाग खराब हो जाता था

पूछताछ में अंजुम ने कहा कि बच्चा उसे बहुत परेशान करता था। दिन में भी काफी रोता रहता था और रात के समय भी सोने नहीं देता था। इससे वह काफी परेशान हो गई। दिनभर बच्चे के रोने से उसका दिमाग खराब हो गया और उसने हत्या की प्लानिंग की। 

घटना के 4-5 दिन पहले ही मारने की योजना बनाई थी। उसके पास सर्जिकल ब्लेड रखी थी तो उसने उस ब्लेड से बच्चे का गला चीर दिया था। बाद में डर की वजह से वह परिवार वालों और पुलिस को गुमराह करती रही।

155 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  जिला सहकारी किन्द्रीय बैंक की नवीन शाखा खोलने की मांग को लेकर समाप्त हुआ तीसरे दिन आमरण अनशन

Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close