google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बदायूं

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य पर सवाल सुन भड़क गईं बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य, सुनाने लगीं खरी-खोटी

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
Green Modern Medical Facebook Post_20250505_080306_0000
IMG-20250513-WA1941
IMG_COM_202505222101103700
IMG_COM_202505241858562290

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट

बदायूं : नेकपुर स्थित रेलवे अंडरपास का उद्घाटन करने आई भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्य से जब एक मीडिया कर्मी ने सवाल पूछा कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई पार्टी बनाई है।

उस पर उनकी क्या राय है। इस पर वह उखड़ गईं। उन्होंने दो टूक कहा कि अब पिता पुत्री के सवाल से उठकर सवाल करने चाहिए।

कहा कि वह पिता पुत्री के इन सवालों से पिछले ढाई महीनों से परेशान हो चुकी हैं। वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। भाजपा के लिए ही कार्य करती हैं। भाजपा की सांसद है। भाजपा को जिताने के लिए भरसक प्रयास में लगी हैं। इसलिए जो कार्यक्रम हो उसी हिसाब से सवाल पूछे जाएं तो ही उचित है। इसके बाद वह सवालों बचते हुए निकल गईं।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी बना ली है। जिसके बाद कयास लग रहे हैं कि उनकी बेटी और बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य भी इस पार्टी से चुनाव लड़ सकती है। 

इस बीच संघमित्रा अपने संसदीय क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची, जहां पिता का नाम सुनकर उन्हें गुस्सा आ गया। संघमित्रा ने पत्रकारों पर भड़ास निकालते हुए उन्होंने कहा कि ये सवाल सुनकर मैं परेशान हो गई हूं। 

सोमवार को बीजेपी सांसद संघमित्रा मौर्य अपने संसदीय क्षेत्र में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। इस दौरान पत्रकारों ने उनसे पिता स्वामी प्रसाद मौर्य की नई पार्टी को लेकर सवाल कर लिया, फिर क्या था? संघमित्रा मौर्य को बुरी तरह गुस्सा आ गया और उन्होंने पत्रकारों पर ही अपनी भड़ास निकाल दी। 

पिता के सवाल पर भड़क गई संघमित्रा मौर्य

पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर पूछे गए सवाल पर संघमित्रा मौर्य ने कहा, “हमें लगता है कि अब आपको पिता और पुत्री से उठकर अगले सवाल पर भी आना चाहिए। ये सवाल मैं पिछले दो-ढाई सालों से सुन-सुनकर परेशान हो चुकी हूँ। मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं। पदाधिकारी हूं और भारतीय जनता पार्टी के लिए कार्य कर रही हूं, तो जब कार्य जिस चीज का हो उस पर बात होनी चाहिए।”

दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को छोड़कर अखिलेश यादव के साथ आने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य ने अब समाजवादी पार्टी से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने 13 फरवरी को सपा अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर पार्टी पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया था। लेकिन, जब अखिलेश यादव की ओर से इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं आई तो उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देकर 22 फरवरी को नई पार्टी का एलान कर दिया है। मौर्य ने ये भी कहा कि वो इंडिया गठबंधन के साथ रहेंगे। 

104 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close