google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

शादी के 15 दिनों बाद दुल्हन को पता चली दुल्हे की ये बात तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई… 

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा। शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पत्नी को पति के विषय में जब यह जानकारी हुई तो उसके पांव तले जमीन खिसक गई। जब उसने पति से यह बात पूछा तो वह मारपीट कर परदेश चला गया। जब पत्नी को जानकारी हुई कि वह दिल्ली में है। तो उसने फोन कर बात करने की कोशिश किया तो उसने साफ शब्दों में कह दिया कि अब वह अपने साथ नहीं रखेगा। 

पति से निराशाजनक उत्तर मिलने के बाद पत्नी ससुराल में बीमार पड़ गई। बीमार होने की जानकारी जब मायके वालों को मिली। 

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर उसका इलाज अभी चल रहा है।

गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले के पुत्री का विवाह नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुआ था। 

शादी के बाद पति ने बीवी को मारा पीटा। तब विवाहिता ने फोन करके आप बीती मायके वालों को बताई। बेटी ने बताया कि शादी में विदाई 15 दिन के बाद मायके से ससुराल आने पर पति लड़ाई झगड़े करने लगा। ससुराल में मारा पीटा व बीमारी की हालात में अस्पताल न दिखाकर मेड़िकल से दवा लाकर खिलाते रहे। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

पत्नी का आरोप है कि 9 जून 2022 को दुबारा विदाई के बाद विवाहिता को पता चला कि पति का उनकी बड़ी भाभी के साथ अवैध सम्बन्ध चल रहा है। जिसका विरोध करने पर पति ने काफी मारा पीटा।

छोड़ देने की दी धमकी

पत्नी की पिटाई करने के तीन दिन बाद पति दिल्ली चला गया। विवाहिता के फोन करने पर उसको गाली गलौज औऱ धमकी दी। कहा कि हम तुझको अपने साथ नही रखेगें। 

29 जनवरी को मायके वाले लड़की को ससुराल से विदा करा लाए है। दूसरे दिन उसकी तबीयत बिगड़ने पर हास्पिटल ले गए। जहाँ पर पता चला कि उसे गंभीर बीमारी हो गई है। जिसके चलते अच्छे हॉस्पिटल में दिखाने लिए सूरत जाने की बात उसके पति से की गई। तब पति ने विवाहिता से कहा अगर सूरत गई तो मैं तुझको छोड़ दूंगा व गाली गलौज करके फोन काट दिया। मायके वाले लड़की को लेकर सूरत चले गए। इस बीच तीन महीने लगातार इलाज चलने के दौरान ससुराल से किसी ने कोई फोन या हालचाल नहीं लिया। अब विवाहिता मरने के कगार पर है।

विवाहिता के पिता ने दर्ज कराया मुकदमा

मामले में पीड़ित पिता ने नवाबगंज पुलिस में विभिन्न आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित पिता के शिकायती पत्र पर नवाबगंज पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है।

98 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close