google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
खास खबर

“एक कुत्ता भौंकता है, एक कुईं-कुईं करता है” कांग्रेसियों को ये क्या समझाने लगे खरगे? वीडियो ?

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

आत्माराम त्रिपाठी की रिपोर्ट

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने 3 फरवरी को ‘न्याय संकल्प सम्मेलन’ का आयोजन किया। सम्मेलन में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी पहुंचे और संबोधित भी किया। कहा कि जैसे कुत्ता खरीदते वक्त देखा जाता है कि सही से भौंकता है या नहीं, वैसे ही भौंकने वाले कार्यकर्ताओं को ही बूथ का काम सौंपना चाहिए। 

“आप बूथ एजेंट जो बनाते हैं, जरा सोच कर बनाएं। बहुत से लोग ऐन इलेक्शन में गायब हो जाते हैं। एक कहावत है कि जब आप कुत्ता खरीदने बाजार में जाते हैं। तो खूब छानबीन करते हैं। खरीदते समय हम उनके कान पकड़कर ऊपर उठाते हैं। अगर वो भौंकता है तो ठीक है। अगर वो कुईं- कुईं करता है तो वह ठीक नहीं। ऐसे ही आप भी सिलेक्शन करते वक्त, जो भौंकता है, जो लड़ता है, जो हमेशा आपके साथ रहता है, उसे ही बूथ लेवल कमिटी का हिस्सा बनाओ।”

नीतीश को कहा- पलटू कुमार

‘न्याय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन’ में खरगे ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी निशाना साधा। कहा कि बिहार में पहले दोनों (BJP और JDU) एक-दूसरे को खूब कोसते थे लेकिन अब नीतीश कुमार ने पलटी मार ली है। खरगे ने कहा कि नीतीश पहले बहुत समाजवाद की बातें करते थे लेकिन अब तो पलटू राम, पलटू कुमार हो गए हैं और मोदी की भी यही आदत है। 

संविधान के लिए लड़ रहे राहुल

मल्लिकार्जुन खरगे ने संबोधन में आगे कहा कि राहुल गांधी देश के संविधान को बचाने के लिए BJP सरकार में हो रहे अत्याचारों से लड़ रहे हैं। अगर आप इस लड़ाई में हार गए तो आप मोदी के गुलाम हो जाएंगे। कहा कि आज देश में 30 लाख नौकरियां खाली हैं। इन नौकरियों को इसलिए नहीं भरा जा रहा, क्योंकि वहां SC/ST कैटेगरी के लोग आ जाएंगे। 

122 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close