google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Uncategorized

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

तुषार प्रताप सिंह की रिपोर्ट

सीतापुर। विधानसभा हरगांव के ब्लॉक बेहटा स्थित मंडल शाहपुर के ग्राम पंचायत सेखनापुर अथवा बहिया बहरामपुर में काफी लाभार्थियों की भीड़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश्वर रस्तोगी ने प्रधानमंत्री की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देकर लोगों को संतुष्ट किया।

इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष मौर्य ने सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया साथ ही मौजूद लोगों से कहा कि सरकार की योजनाओं से कोई भी पात्र व्यक्ति ना बचे सभी को बगैर भेदभाव के योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में महामंत्री सत्य प्रकाश मिश्रा उपाध्यक्ष मयंक शेखर पांडे युवा मोर्चा नीति शोध प्रमुख नीरज शुक्ला आलोक पांडे युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य राजा शुक्ला संयोजक बहोरी लाल पप्पू वर्मा दिनेश पाल विनोद शुक्ल अथवा शेखनापुर प्रधान राजकुमार गौतम, जिला सहसंयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ तरुण कुमार मिश्रा, बहिया बहरामपुर प्रधान जगदंबा प्रसाद गिरी चंदेश्वर प्रधान अनूप पांडे एवं राजस्व ग्राम पंचायत अधिकारी गौरव मिश्रा धनंजय कुमार अनुपम तिवारी कैलाश वर्मा सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

106 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  ब्रजवासी गौ रक्षक सेना के राष्ट्रीय कवि ने उत्तराखंड में लोगों का दिल जीता

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close