google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
सीतापुर

108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ ; कलश स्थापना और भूमि पूजन

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

तुषार प्रताप सिंह की रिपोर्ट

तंबौर, सीतापुर। 108 कुण्डीय राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ 14 दिसंबर से 18 दिसंबर 2023 को अखिल विश्व गायत्री परिवार हरिद्वार द्वारा होना निर्धारित है जिसका आज कलश स्थापना,भूमि पूजन व धर्म ध्वज स्थापित परम पूज्य संत त्यागी जी महराज व सांसद राजेश वर्मा सीतापुर द्वारा विधि विधान मंत्रोचार के द्वारा किया गया।

परम पूज्य संत त्यागी जी महराज ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से धर्म की रक्षा व धर्म के प्रति जागरूकता अच्छे मानवतावादी समाज के निर्माण के लिए इस तरह के धार्मिक आयोजन बहुत ही आवश्यक है। आयोजन सफल होने के लिए शुभकामनाएं व अपना आशीर्वाद दिया।

सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से मनुष्य में पुरुषार्थ की स्थापना होती है।

कलश स्थापना के मुख्य यजमान डॉ.गंगासागर सिंह ने धर्म पत्नी के साथ विधिवत पूजन किया शांति कुंज की टोली के द्वारा अनिल तिवारी (लखनऊ) के द्वारा सद्ववाक्य धर्म के बारे में व गुरुदेव के विचारों को बताया गया साथ ही साथ इतना बड़े अनुष्ठान को कैसे सफल बनाया जाए इसकी कार्ययोजना को बताया गया।

राम खेलावन पुजारी जिला समन्यवक लखीमपुर खीरी ने यज्ञ के कार्यक्रम की एक एक रूप रेखा को समझते हुए कहा कि समय दान, श्रम दान से कुछ भी संभव है श्रम दान/समय दान से बड़े बड़े आयोजनों को सफल बनाया जा सकता है। हमे विश्वास है आप के समर्पण के बदौलत यह 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ अवश्य सफल होगा। 

आप को यह भी पसंद आ सकता है  अचानक विधायक अजय सिंह पहुंचे मॉडल इंग्लिश प्रायमरी स्कूल, फिर क्या हुआ जानने के लिए पढ़ें

हरीश पटेल, विद्यासागर शुक्ल, आनंद वर्मा, राहुल मिश्रा, अजय वर्मा, राम जीवन जायसवाल, हरि मोहन मंच संचालक मुख्य ट्रस्टी गंगासागर वर्मा, जिला समन्यवक राम नरेश चौधरी, जनपद, तहसील व ब्लॉक स्तर के गायत्री परिवार के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ ने आयोजन में भाग लिया इस अवसर पर अंबरेश सिंह,सुशील पाण्डेय, ओमनारायण सिंह, संजय रस्तोगी, इंद्रेश वर्मा गायत्री शक्ति पीठ तंबौर, संदीप सिंह ग्राम प्रधान,पवन सिंह(रामू),भीम सिंह, शिवसागर सिंह कार्यक्रम मीडिया प्रभारी एस.पी.सिंह व अन्यगणमान्य नागरिकों,ग्रामवासियों,छेत्र वासियों, युवा मण्डल, प्रज्ञा मण्डल, युवा मण्डल, हजारों की संख्या में महिला शक्ति/नारी शक्ति की माताएं बहनें व युवा साथियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प व भूमि पूजन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न किया गया।

99 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close