पंजाब - Samachar Darpan 24 https://samachardarpan24.com जिद है दुनिया जीतने की Thu, 03 Apr 2025 12:49:21 +0000 en-GB hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.7.2 https://samachardarpan24.com/wp-content/uploads/2022/10/cropped-IMG_COM_20221023_0933_19_7641-32x32.jpg पंजाब - Samachar Darpan 24 https://samachardarpan24.com 32 32 लुधियाना: इस्लामगंज में शराब ठेके के खिलाफ विरोध, गुरुद्वारा कमेटी ने की बंद कराने की मांग https://samachardarpan24.com/archives/130600 https://samachardarpan24.com/archives/130600#respond Thu, 03 Apr 2025 12:49:21 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=130600 82 पाठकों ने अब तक पढालुधियाना के इस्लामगंज में शराब ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों और गुरुद्वारा कमेटी का विरोध प्रदर्शन। ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सड़क जाम, प्रशासन से कार्रवाई की अपील।” लुधियाना: इस्लामगंज के रिहायशी क्षेत्र में स्थित शराब ठेके को बंद कराने की मांग तेज हो गई है। बाबा श्रीचंद ... Read more

The post लुधियाना: इस्लामगंज में शराब ठेके के खिलाफ विरोध, गुरुद्वारा कमेटी ने की बंद कराने की मांग appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
82 पाठकों ने अब तक पढा

लुधियाना के इस्लामगंज में शराब ठेके के खिलाफ स्थानीय लोगों और गुरुद्वारा कमेटी का विरोध प्रदर्शन। ठेका बंद कराने की मांग को लेकर सड़क जाम, प्रशासन से कार्रवाई की अपील।”

लुधियाना: इस्लामगंज के रिहायशी क्षेत्र में स्थित शराब ठेके को बंद कराने की मांग तेज हो गई है। बाबा श्रीचंद गुरुद्वारा कमेटी के आह्वान पर स्थानीय निवासियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और सड़क जाम कर ठेके को बंद करने की मांग उठाई।

मुहल्लेवासियों का कहना है कि इस ठेके की वजह से इलाके में असामान्य हालात बनते रहते हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई करने और ठेका बंद कराने की मांग की है।

गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच कर उचित निर्णय लिया जाएगा।

➡शिव कुमार की रिपोर्ट

(लेटेस्ट अपडेट और अन्य स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें)

ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਇਸਲਾਮਗੰਜ ਵਿੱਚ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਵਿਰੁੱਧ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ। ਠੇਕੇ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦਿਆਂ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕੀਤੀ ਗਈ, ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਨੂੰ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਗਈ।”

ਲੁਧਿਆਣਾ: ਇਸਲਾਮਗੰਜ ਦੇ ਰਿਹਾਇਸ਼ੀ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਸਥਿਤ ਸ਼ਰਾਬ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਤੇਜ਼ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਬਾਬਾ ਸ਼੍ਰੀ ਚੰਦ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੱਦੇ ‘ਤੇ, ਸਥਾਨਕ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਸੜਕ ਜਾਮ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਠੇਕਾ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ।

ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਵਸਨੀਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਠੇਕੇ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਅਸਾਧਾਰਨ ਹਾਲਾਤ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦੇ ਰਹਿੰਦੇ ਹਨ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਔਰਤਾਂ ਅਤੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਸਮੱਸਿਆਵਾਂ ਦਾ ਸਾਹਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈਂਦਾ ਹੈ। ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਅਤੇ ਠੇਕੇ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ।

ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਤਾਂ ਉਹ ਇੱਕ ਵੱਡਾ ਅੰਦੋਲਨ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਗੇ। ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਿਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਢੁਕਵਾਂ ਫੈਸਲਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

➡ਰਿਪੋਰਟ: ਸ਼ਿਵ ਕੁਮਾਰ

(ਤਾਜ਼ਾ ਅਪਡੇਟਸ ਅਤੇ ਹੋਰ ਸਥਾਨਕ ਖ਼ਬਰਾਂ ਲਈ ਜੁੜੇ ਰਹੋ)

The post लुधियाना: इस्लामगंज में शराब ठेके के खिलाफ विरोध, गुरुद्वारा कमेटी ने की बंद कराने की मांग appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/130600/feed 0
दुनिया का सबसे बड़ा फ्री किचन: जहां रोज़ लाखों को मिलता है प्रेम और भोजन https://samachardarpan24.com/archives/129225 https://samachardarpan24.com/archives/129225#respond Mon, 10 Mar 2025 23:10:34 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=129225 162 पाठकों ने अब तक पढाहर दिन इंसानियत की मिसाल पेश करता है यह लंगर अरुणेश की रिपोर्ट अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फ्री किचन के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर दिन बिना किसी भेदभाव के 50,000 से 1,00,000 ... Read more

The post दुनिया का सबसे बड़ा फ्री किचन: जहां रोज़ लाखों को मिलता है प्रेम और भोजन appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
162 पाठकों ने अब तक पढा

हर दिन इंसानियत की मिसाल पेश करता है यह लंगर

अरुणेश की रिपोर्ट

अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे बड़े फ्री किचन के रूप में भी जाना जाता है। यहां हर दिन बिना किसी भेदभाव के 50,000 से 1,00,000 लोगों को मुफ्त भोजन परोसा जाता है। यह न केवल भूख मिटाने का माध्यम है, बल्कि समानता, सेवा और मानवता के सिख सिद्धांतों का भी प्रतीक है।

हर जाति, धर्म और वर्ग के लिए खुला दरवाजा

स्वर्ण मंदिर के इस लंगर में आने वाले हर व्यक्ति का खुले दिल से स्वागत किया जाता है, चाहे वह किसी भी जाति, धर्म या सामाजिक वर्ग का हो। यहां भोजन करने वाले सभी लोग समान पंक्ति में जमीन पर बैठते हैं, जिससे सिख धर्म के समानता के संदेश को बल मिलता है।

24 घंटे चलने वाला लंगर

स्वर्ण मंदिर का लंगर सप्ताह के सातों दिन, 24 घंटे बिना रुके संचालित होता है। सबसे खास बात यह है कि इस विशाल रसोईघर को मुख्य रूप से स्वयंसेवक (सेवेदार) चलाते हैं। यहां लगभग 300 स्थायी कर्मचारी हैं, जबकि हजारों श्रद्धालु सेवा कार्य में योगदान देते हैं। यह पूरी व्यवस्था सिख समुदाय और अन्य श्रद्धालुओं से मिले दान पर आधारित है।

लंगर के लिए सब्जियां और मसालों की सफाई और तैयारी

लंगर का भोजन: शुद्ध शाकाहारी और पौष्टिक

यहां परोसा जाने वाला भोजन पूरी तरह से शाकाहारी होता है, जिसमें मुख्य रूप से दाल, सब्जी, रोटी और खीर शामिल होती है। भोजन बनाने और परोसने की प्रक्रिया इतनी सुव्यवस्थित होती है कि हजारों लोग बिना किसी अव्यवस्था के भोजन ग्रहण कर सकते हैं।

हाई-टेक किचन: जहां आधुनिक मशीनें बनाती हैं हजारों रोटियां

स्वर्ण मंदिर की इस रसोई में एडवांस मशीनों की मदद से भोजन तैयार किया जाता है। यहां एक खास रोटी बनाने की मशीन लगी है, जिसे एक लेबनानी श्रद्धालु ने दान किया था। यह मशीन एक घंटे में 25,000 रोटियां बनाने की क्षमता रखती है। इसके अलावा, आटा गूंथने और दाल-चावल छानने के लिए भी बड़े-बड़े उपकरण लगाए गए हैं।

 

रोजाना बनने वाले भोजन की मात्रा

स्वर्ण मंदिर के लंगर में प्रतिदिन लगभग:

  • 5000 किलोग्राम गेहूं
  • 2000 किलोग्राम दाल
  • 1400 किलोग्राम चावल
  • 700 किलोग्राम दूध
  • 100 गैस सिलेंडर

का उपयोग किया जाता है। इतनी बड़ी मात्रा में भोजन तैयार करना आसान नहीं होता, लेकिन सेवादार इसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पूरा करते हैं।

गुरु नानक द्वारा शुरू की गई परंपरा

लंगर की यह परंपरा सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक द्वारा वर्ष 1481 में शुरू की गई थी। यह केवल भोजन सेवा नहीं है, बल्कि सिख धर्म के मूल सिद्धांत – सेवा और समानता को दर्शाने वाला एक महत्वपूर्ण कार्य है। दुनियाभर के सभी गुरुद्वारों में लंगर की व्यवस्था होती है, लेकिन स्वर्ण मंदिर का लंगर अपने आप में सबसे विशाल और अनोखा है।

स्वर्ण मंदिर का लंगर दुनिया के सबसे बड़े फ्री किचन के रूप में हर दिन हजारों लोगों की भूख मिटाने का कार्य कर रहा है। यहां बिना किसी भेदभाव के हर कोई समान रूप से भोजन करता है। यह लंगर सिर्फ एक भोजनालय नहीं, बल्कि सेवा, समानता और मानवता की अद्भुत मिसाल है, जो हमें सिखाता है कि भोजन और सम्मान हर इंसान का अधिकार है।

➡हर खबरों से अपडेट के लिए समाचार दर्पण के साथ

The post दुनिया का सबसे बड़ा फ्री किचन: जहां रोज़ लाखों को मिलता है प्रेम और भोजन appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/129225/feed 0
खुशियों से मातम तक : पत्नी की हत्या का ऐसा राज़, जिसे जानकर पूरा देश दंग रह गया https://samachardarpan24.com/archives/128459 https://samachardarpan24.com/archives/128459#respond Tue, 25 Feb 2025 07:35:30 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=128459 178 पाठकों ने अब तक पढाशिव कुमार की रिपोर्ट लुधियाना के एक प्रतिष्ठित व्यापारी और राजनेता अनोक मित्तल अपनी पत्नी लिप्सी मित्तल के साथ 16 जनवरी की रात बी-मैक्स रिसॉर्ट पहुंचे। दोनों ने जमकर डांस किया, खुशियों के पल कैमरे में कैद किए, और फिर घर के लिए निकल पड़े। लेकिन उन्हें क्या पता था ... Read more

The post खुशियों से मातम तक : पत्नी की हत्या का ऐसा राज़, जिसे जानकर पूरा देश दंग रह गया appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
178 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना के एक प्रतिष्ठित व्यापारी और राजनेता अनोक मित्तल अपनी पत्नी लिप्सी मित्तल के साथ 16 जनवरी की रात बी-मैक्स रिसॉर्ट पहुंचे। दोनों ने जमकर डांस किया, खुशियों के पल कैमरे में कैद किए, और फिर घर के लिए निकल पड़े। लेकिन उन्हें क्या पता था कि यह लिप्सी की आखिरी रात होगी।

रात करीब 12 बजे रिसॉर्ट से निकलने के बाद, कुछ दूरी पर अनोक ने कार रोकी और वॉशरूम जाने का बहाना बनाया। तभी अचानक चार-पांच लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने लिप्सी के गहने लूटे, चाकू से हमला किया और फिर उसे कार के नीचे फेंक दिया। अनोक को भी मामूली चोटें आईं। कुछ देर बाद, पुलिस को सूचना मिली और दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां लिप्सी को मृत घोषित कर दिया गया।

सहानुभूति से संदेह तक: अनोक मित्तल की दोहरी चाल

लिप्सी की मौत के बाद अनोक गहरे सदमे में होने का नाटक करने लगा। वह मीडिया में रोता-बिलखता नजर आया और अपनी पत्नी के हत्यारों को पकड़ने के लिए धरना प्रदर्शन करने लगा। लेकिन पुलिस को यह कहानी हजम नहीं हो रही थी।

पहला संदेह: गंभीर हमला, लेकिन मामूली चोटें!

लिप्सी की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि अनोक को सिर्फ दो हल्की चोटें आई थीं। पुलिस को यह असामान्य लगा।

दूसरा संदेह: रहस्यमयी ‘डन’ मैसेज

हत्या की रात अनोक के फोन से एक संदिग्ध मैसेज भेजा गया, जिसमें सिर्फ ‘डन’ लिखा था। जांच में पता चला कि यह संदेश उसकी गर्लफ्रेंड को भेजा गया था।

तीसरा संदेह: स्टेटस अपडेट की गलती

अनोक ने अपने सोशल मीडिया स्टेटस पर लिप्सी के साथ डांस करते हुए वीडियो डाला था। यह दिखाने की कोशिश थी कि वे बहुत खुश हैं। लेकिन असल में, अनोक ने पहले कभी अपनी पत्नी की कोई तस्वीर या वीडियो पोस्ट नहीं किया था। यह पुलिस के लिए बड़ा सुराग बन गया।

हत्या का मास्टर प्लान: पार्किंग लाइट बना सिग्नल

जांच में सामने आया कि अनोक ने लिप्सी की हत्या की साजिश खुद रची थी। उसने हत्यारों को संकेत देने के लिए कार की पार्किंग लाइट चालू करने की योजना बनाई थी। पहली बार, जब उसने लाइट नहीं जलाई, तो हमलावर नहीं आए। जब उसने गलती सुधारी और लाइट ऑन की, तो हमलावरों ने हमला कर दिया।

खेल खत्म: अनोक का गुनाह कबूलनामा

पुलिस ने अनोक को मेडिकल जांच के बहाने धरना स्थल से उठाया और सीधे थाने ले गई। जब सबूत सामने रखे गए, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करना चाहता था, लेकिन लिप्सी तलाक देने को तैयार नहीं थी। इसलिए उसने यह खौफनाक साजिश रची।

एक ‘मास्टर प्लान’ की नाकामी

अनोक को लगा था कि वह एक परफेक्ट क्राइम कर सकता है, लेकिन उसकी छोटी-छोटी गलतियों ने उसे फंसा दिया। पुलिस की सूझबूझ और टेक्नोलॉजी की मदद से यह राज़ खुल गया। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सच को छुपाया नहीं जा सकता, और अपराधी कितनी भी चालाकी कर ले, एक न एक दिन पकड़ा ही जाता है। प्रदेश की खबरों के लिए हमारे साथ बने रहें समाचार दर्पण .कॉम

The post खुशियों से मातम तक : पत्नी की हत्या का ऐसा राज़, जिसे जानकर पूरा देश दंग रह गया appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/128459/feed 0
बस नशे की गोली दे दो फिर चाहे मेरे साथ कुछ भी कर लो… नशे की जद में फंसे ऐसी युवतियों की कहानी, सन्न कर देगी आपको https://samachardarpan24.com/archives/126735 https://samachardarpan24.com/archives/126735#respond Fri, 31 Jan 2025 20:39:42 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=126735 270 पाठकों ने अब तक पढाविकास कुमार की रिपोर्ट पंजाब, जिसे पाँच नदियों की धरती कहा जाता है, आज एक अदृश्य लेकिन खतरनाक नदी के साये में डूबा हुआ है—नशे की नदी। यह राज्य पिछले कई वर्षों से नशीले पदार्थों की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सत्ता में आने वाली हर राजनीतिक पार्टी ने ... Read more

The post बस नशे की गोली दे दो फिर चाहे मेरे साथ कुछ भी कर लो… नशे की जद में फंसे ऐसी युवतियों की कहानी, सन्न कर देगी आपको appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
270 पाठकों ने अब तक पढा

विकास कुमार की रिपोर्ट

पंजाब, जिसे पाँच नदियों की धरती कहा जाता है, आज एक अदृश्य लेकिन खतरनाक नदी के साये में डूबा हुआ है—नशे की नदी। यह राज्य पिछले कई वर्षों से नशीले पदार्थों की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। सत्ता में आने वाली हर राजनीतिक पार्टी ने इसे खत्म करने का दावा किया, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।

नशामुक्ति के वादे और हकीकत

साल 2022 के चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने वादा किया था कि सत्ता में आने के तीन महीनों के भीतर पंजाब को नशे से मुक्त कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कार्यभार संभालते ही ‘युद्ध स्तर’ पर इस समस्या से निपटने की घोषणा की। पुलिस ने हजारों एफआईआर दर्ज कीं, ड्रोन तकनीक से नशा तस्करी रोकने की योजनाएँ बनाईं, और सीमावर्ती गाँवों में स्थानीय समितियाँ गठित कीं। लेकिन हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने इन सभी दावों की पोल खोल दी।

इस रिपोर्ट में ऐसे कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं, जो दिखाते हैं कि नशे की लत अब केवल स्वास्थ्य संकट नहीं रह गई, बल्कि यह सामाजिक और आर्थिक पतन का भी कारण बन रही है। सबसे दर्दनाक खुलासा यह है कि कई महिलाएँ अब नशे की लत के चलते वेश्यावृत्ति तक पहुँच चुकी हैं।

अनाज मंडी से उठी चीख: “बस नशा चाहिए, बाकी सब बर्दाश्त है”

इस रिपोर्ट का सबसे झकझोर देने वाला हिस्सा एक युवती की कहानी है, जिसने नशे की लत के कारण अपनी जिंदगी को नरक बना लिया। लुधियाना की एक सड़क किनारे बैठी इस लड़की ने कांपती आवाज़ में कहा, “मुझे सिर्फ छह कैप्सूल चाहिए। उसके बाद चाहे जो कर लें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।” उसकी आँखों में नशे की धुंध और आवाज़ में बेबसी साफ झलक रही थी।

उसने बताया कि एक महिला ने पहले उसे नशे का आदी बनाया और फिर धीरे-धीरे उसे जिस्मफरोशी की दलदल में धकेल दिया। अब वह अनाज मंडी के पास तंबुओं में बैठती है, जहाँ आने वाले ग्राहक 300 रुपये देकर उसके साथ संबंध बनाते हैं। इन पैसों का आधा हिस्सा वह महिला ले लेती है, जबकि बाकी बची रकम से लड़की नशे के कैप्सूल खरीदती है। उसने दर्द भरी आवाज़ में कहा, “भूख लगने पर मुझे थाली में परोस दिया जाता है।”

नशे का जाल: बर्बाद होते परिवार और टूटते रिश्ते

यह अकेली कहानी नहीं है। पंजाब के गाँवों से लेकर शहरों तक, नशे ने पूरे परिवारों को तबाह कर दिया है। कई जगहों पर पति-पत्नी दोनों ही नशे की गिरफ्त में हैं और वे एक-दूसरे को नशा मुहैया कराने के लिए कोई भी हद पार करने को तैयार रहते हैं। कई किशोर लड़कियाँ सेक्स वर्क के जरिए नशे का खर्च उठा रही हैं, तो कुछ महिलाएँ अपने बच्चों की पढ़ाई और घर का खर्च चलाने के लिए इस दलदल में उतरने को मजबूर हैं।

समाजशास्त्रियों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, नशे की इस बढ़ती लत का सबसे बड़ा कारण बेरोजगारी, आर्थिक तंगी और नशीले पदार्थों की आसान उपलब्धता है। सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद, ड्रग माफिया का नेटवर्क इतना मजबूत है कि नशे की खेप लगातार पंजाब के गाँवों और शहरों तक पहुँच रही है।

सरकार की नाकामी और जनता का दर्द

पंजाब सरकार लगातार यह दावा कर रही है कि नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अभियानों के दौरान भारी मात्रा में ड्रग्स जब्त किए गए हैं और कई नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। अगर सरकार की नीतियाँ प्रभावी होतीं, तो आज नशे की गिरफ्त में आई महिलाएँ अपनी इज्जत और जिंदगी को इस तरह नीलाम नहीं कर रही होतीं।

समाजशास्त्रियों का मानना है कि नशामुक्ति के लिए केवल पुलिस कार्रवाई ही पर्याप्त नहीं है। इसके लिए व्यापक स्तर पर पुनर्वास केंद्रों की स्थापना, रोजगार के अवसर, और मानसिक स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की जरूरत है।

क्या पंजाब नशे से आज़ाद हो पाएगा?

पंजाब की वर्तमान स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो यह समस्या और विकराल रूप ले सकती है। सरकार को न केवल कानून-व्यवस्था पर ध्यान देना होगा, बल्कि सामाजिक और आर्थिक सुधारों की दिशा में भी ठोस प्रयास करने होंगे।

क्या पंजाब फिर से अपनी खोई हुई पहचान पा सकेगा, या नशे की यह नदी इसे पूरी तरह डुबो देगी? यह सवाल हर उस नागरिक के मन में है, जो इस राज्य की मिट्टी से प्यार करता है।

The post बस नशे की गोली दे दो फिर चाहे मेरे साथ कुछ भी कर लो… नशे की जद में फंसे ऐसी युवतियों की कहानी, सन्न कर देगी आपको appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/126735/feed 0
राहगीरों को लिफ्ट देता…हत्या कर शारीरिक संबंध बनाता, 11 मर्डर करने वाला ‘गे सीरियल किलर’ अरेस्ट https://samachardarpan24.com/archives/124501 https://samachardarpan24.com/archives/124501#respond Wed, 25 Dec 2024 02:12:02 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=124501 316 पाठकों ने अब तक पढाशिव कुमार की रिपोर्ट पंजाब के रूपनगर जिले में पुलिस ने 11 हत्याओं के आरोप में एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 18 महीनों से जारी हत्याओं की कड़ी को सुलझाने में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा ... Read more

The post राहगीरों को लिफ्ट देता…हत्या कर शारीरिक संबंध बनाता, 11 मर्डर करने वाला ‘गे सीरियल किलर’ अरेस्ट appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
316 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

पंजाब के रूपनगर जिले में पुलिस ने 11 हत्याओं के आरोप में एक सीरियल किलर को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 18 महीनों से जारी हत्याओं की कड़ी को सुलझाने में पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। आरोपी की पहचान होशियारपुर जिले के चौरा गांव निवासी राम सरूप उर्फ सोढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोढ़ी को सोमवार को एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन पूछताछ के दौरान उसने अपनी आपराधिक गतिविधियों का चौंकाने वाला खुलासा किया।

हत्याओं के पीछे छिपा कारण

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में राम सरूप ने स्वीकार किया कि वह समलैंगिक है। उसने बताया कि वह पुरुषों को अपनी कार में लिफ्ट देता था और उन्हें फुसलाकर पहले उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। इसके बाद वह उन्हें लूटता और समलैंगिक होने की बात उजागर होने के डर से उनकी हत्या कर देता था। हत्या करने के लिए वह गला घोंटने और कई बार ईंटों का इस्तेमाल करता था।

सीरियल किलर तक पहुंचने की कहानी

रूपनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुलनीत सिंह खुराना ने बताया कि जिले में लगातार हो रही हत्याओं को सुलझाने के लिए पुलिस अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसके तहत, जघन्य अपराधों में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।

इस टीम ने सबसे पहले 18 अगस्त को कीरतपुर साहिब में हुई एक हत्या की जांच शुरू की। इस हत्या में 37 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जो मोदरा टोल प्लाजा पर चाय की रेहड़ी लगाता था। मामले की जांच के दौरान राम सरूप को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने इस हत्या के साथ-साथ अन्य 10 हत्याओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।

फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर तक फैले अपराध

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ने फतेहगढ़ साहिब और होशियारपुर जिलों में भी हत्याएं की हैं। हर बार उसने एक ही पैटर्न अपनाया। वह अपने शिकार को लिफ्ट देता, उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता, लूटपाट करता और फिर उनकी हत्या कर देता।

हत्याओं के बाद पछतावा और माफी

आरोपी ने बताया कि हत्याओं के बाद उसे पछतावा होता था। वह शवों के पैर छूकर उनसे माफी मांगता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशे का आदी है, जिस कारण उसके परिवार ने उसे दो साल पहले त्याग दिया था। राम सरूप शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं।

पहला शिकार: हरप्रीत उर्फ सन्नी

आरोपी ने बताया कि उसका पहला शिकार हरप्रीत उर्फ सन्नी था। हरप्रीत ने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में उसे पैसे देने से इनकार कर दिया। इस विवाद के चलते राम सरूप ने उसकी हत्या कर दी। इसी तरीके से उसने बाकी हत्याएं भी अंजाम दीं।

The post राहगीरों को लिफ्ट देता…हत्या कर शारीरिक संबंध बनाता, 11 मर्डर करने वाला ‘गे सीरियल किलर’ अरेस्ट appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/124501/feed 0
संभल हिंसा और मुस्लिम नेताओं पर भडके पंजाब के शाही इमाम का तीखा हमला https://samachardarpan24.com/archives/123338 https://samachardarpan24.com/archives/123338#respond Sun, 01 Dec 2024 00:29:39 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=123338 273 पाठकों ने अब तक पढाशिव कुमार की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा ने एक बार फिर तनाव का माहौल बना दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इस ... Read more

The post संभल हिंसा और मुस्लिम नेताओं पर भडके पंजाब के शाही इमाम का तीखा हमला appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
273 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में जामा मस्जिद के सर्वे के बाद भड़की हिंसा ने एक बार फिर तनाव का माहौल बना दिया है। इस घटना के बाद पुलिस ने अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार किया है और सात अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। इस मुद्दे पर पंजाब के शाही इमाम मौलाना मुहम्मद उस्मान रहमानी लुधियानवी ने मुस्लिम नेताओं और मौलवियों को आड़े हाथों लिया है।

मुस्लिम नेताओं पर हमला

शाही इमाम ने कहा कि आज मुसलमानों की तकलीफों के लिए वे नेता और मौलवी जिम्मेदार हैं, जो केवल कॉन्फ्रेंस और प्रेस नोट जारी करने तक सीमित हैं। उन्होंने कहा, “अगर तुम लीडर होते, तो मोहम्मद रसूल अल्लाह की सुन्नत के मुताबिक सबसे आगे खड़े होते। मुश्किल वक्त में अपनी कौम को समझाते, लेकिन तुमने ऐसा कुछ नहीं किया। तुम लीडर नहीं हो, सौदेबाज हो।”

मुसलमानों को बेईमान नेताओं से सावधान रहने की सलाह

उन्होंने मुसलमानों को ऐसे नेताओं से सतर्क रहने की सलाह दी, जो मुश्किल समय में उनका साथ नहीं देते। उन्होंने कहा, “तुम किन बेईमानों के पीछे लगकर पुलिसवालों से लड़ाई करते हो, अपने बच्चों को मरवाते हो, और उन पर नाजायज मुकदमे लगवाते हो। वे नेता जो कभी तुम्हारे दुख-दर्द में खड़े नहीं हुए, वे सिर्फ अपना स्वार्थ साध रहे हैं।”

नेताओं पर वक्फ की संपत्तियों से स्वार्थ साधने का आरोप

शाही इमाम ने आरोप लगाया कि ये नेता वक्फ और मुसलमानों के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “अगर ये वाकई वक्फ और मुसलमानों के हितैषी होते, तो इनके मोहल्लों में कोई गरीब न होता। इनके पास मस्जिदें, कॉलेज और यूनिवर्सिटियां होतीं। लेकिन ये लोग मुसलमानों को बीजेपी का डर दिखाकर अपनी खिसकती जमीन बचाने में लगे हुए हैं। इन्हें मुसलमानों की तकलीफों से कोई मतलब नहीं है।”

न्याय के नाम पर दिखावटी प्रयासों की आलोचना

शाही इमाम ने कहा कि ये नेता केवल दिखावे के लिए काम करते हैं। “ये लोग एक प्रेस कॉन्फ्रेंस या एक वकील खड़ा करने तक सीमित रहते हैं। 25 साल बाद किसी को रिहा करवाने का श्रेय लेकर अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन असली मुश्किल वक्त में कहीं नजर नहीं आते।”

मुस्लिम समाज के लिए आत्ममंथन की अपील

शाही इमाम ने अपने भाषण के जरिए मुसलमानों से आत्ममंथन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि असल समस्या उनके बीच मौजूद स्वार्थी नेताओं और मौलवियों से है, जो उनकी भावनाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।

संभल की यह घटना और शाही इमाम के तीखे बयान ने मुस्लिम समाज में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वक्त है कि समाज आत्मचिंतन करे और उन लोगों को पहचाने, जो वाकई उनके हित में काम कर रहे हैं।

The post संभल हिंसा और मुस्लिम नेताओं पर भडके पंजाब के शाही इमाम का तीखा हमला appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/123338/feed 0
7 करोड़ का ड्रग्स बरामद ; तस्करी के तरीके ने पुलिस को चौंका दिया https://samachardarpan24.com/archives/123142 https://samachardarpan24.com/archives/123142#respond Wed, 27 Nov 2024 10:59:43 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=123142 303 पाठकों ने अब तक पढाआकाश शर्मा की रिपोर्ट अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब ... Read more

The post 7 करोड़ का ड्रग्स बरामद ; तस्करी के तरीके ने पुलिस को चौंका दिया appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
303 पाठकों ने अब तक पढा

आकाश शर्मा की रिपोर्ट

अमृतसर देहाती पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है। इस हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। आरोपी हेरोइन की सप्लाई करने की कोशिश में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे दबोच लिया।

डीआईजी और एसएसपी के नेतृत्व में कार्रवाई

इस कार्रवाई को सतिंदर सिंह आईपीएस, डीआईजी बॉर्डर रेंज और चरणजीत सिंह आईपीएस, एसएसपी अमृतसर देहाती के निर्देशों पर अंजाम दिया गया। हरिंदर सिंह गिल (एसपीडी) और लखविंदर सिंह कलेर (डीएसपी) की निगरानी में थाना घृणडा की पुलिस ने इलाके में विशेष नाकाबंदी की थी। इसी दौरान मंगल सिंह उर्फ बाबा मंगा निवासी गांव दाऊके, अमृतसर को गिरफ्तार किया गया।

तलाशी में मिले हेरोइन, बाइक और मोबाइल

गिरफ्तार आरोपी से तलाशी के दौरान एक किलो हेरोइन, एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना घृणडा में मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस उससे गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि इस नेटवर्क के अन्य तस्करों और उनके संपर्कों का खुलासा हो सके।

काली कमाई से बनाई प्रॉपर्टी होगी जब्त

पुलिस अधिकारी आरोपी की संपत्तियों की भी जांच कर रहे हैं। यदि यह साबित होता है कि उसने काली कमाई से संपत्ति बनाई है, तो उसे भी जब्त किया जाएगा। पुलिस इस मामले में सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को जड़ से खत्म किया जा सके।

पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

यह मामला राज्य में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कड़ी कार्रवाई का एक और उदाहरण है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभियानों के जरिए वे नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जल्द ही और गिरफ्तारियां कर सकती है।

यह कार्रवाई न केवल पुलिस की सतर्कता को दर्शाती है, बल्कि नशा तस्करी के खिलाफ लड़ाई में एक मजबूत संदेश भी देती है।

The post 7 करोड़ का ड्रग्स बरामद ; तस्करी के तरीके ने पुलिस को चौंका दिया appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
https://samachardarpan24.com/archives/123142/feed 0
इस Couple का बड़ा कारनामा, मामला जान रह जाएंगे दंग https://samachardarpan24.com/archives/120291 Tue, 08 Oct 2024 08:59:40 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=120291 118 पाठकों ने अब तक पढाशिव कुमार की रिपोर्ट लुधियाना : पंजाब में विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है जहां इंग्लैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर आरोपियों ने एक युवक से 29 लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना ... Read more

The post इस Couple का बड़ा कारनामा, मामला जान रह जाएंगे दंग appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
118 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

लुधियाना : पंजाब में विदेश भेजने के नाम धोखाधड़ी के मामले थम नहीं रहे हैं। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है जहां इंग्लैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर आरोपियों ने एक युवक से 29 लाख रुपये की ठगी कर ली।

थाना डिवीजन नं. 3 पुलिस ने इस मामले में 4 आरोपियों को नामजद किया है, जिनकी पहचान प्रशांत कपूर, सुदर्शन पत्नी प्रशांत कपूर निवासी राजपुरा जिला पटियाला, पार्थ और मैसर्स वीजा क्लीनिक राजपुरा जिला पटियाला के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सुमित मग्गो पुत्र विनोद मग्गो ने बताया कि उसने आरोपियों को विदेश जाने के लिए 29 लाख रुपये दिए थे, लेकिन आरोपियों ने न तो उसे बाहर भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।

The post इस Couple का बड़ा कारनामा, मामला जान रह जाएंगे दंग appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी https://samachardarpan24.com/archives/120286 Tue, 08 Oct 2024 08:56:55 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=120286 109 पाठकों ने अब तक पढाशिव कुमार की रिपोर्ट तरनतारन: तरनतारन से एक बड़ी घटना की खबर मिली है। जहां गांव ठक्करपुरा के चर्च के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक कार चालक पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस दौरान राजविंदर सिंह उर्फ ​​राज तलवंडी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के ... Read more

The post AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
109 पाठकों ने अब तक पढा

शिव कुमार की रिपोर्ट

तरनतारन: तरनतारन से एक बड़ी घटना की खबर मिली है। जहां गांव ठक्करपुरा के चर्च के पास मोटरसाइकिल सवार तीन युवकों ने एक कार चालक पर अंधाधुंध गोलियां चला दी। इस दौरान राजविंदर सिंह उर्फ ​​राज तलवंडी की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार गांव तलवंडी मोहर सिंह की एस.सी. सरपंच बिना मुकाबले से विजय करार दिया था, जो कि राजविंदर सिंह के गुट के साथ आम आदमी पार्टी से संबंधित थी। इस दौरान जब राजविंदर सिंह कार में सवार होकर अपने गांव जा रहा था तो गांव ठक्करपुरा के नजदीक मोटरसाइकिल सवार 3 नौजवानों ने इनकी गाड़ी को रोककर राजविंदर सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दी, जिस कारण राजविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

The post AAP नेता की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
85 वर्षीय बर्जुग मां को 3 बेटों ने घर से बाहर निकाला, गलियों में भटक रही मां पर नहीं आ रहा तरस https://samachardarpan24.com/archives/119543 Fri, 27 Sep 2024 01:14:43 +0000 https://samachardarpan24.com/?p=119543 101 पाठकों ने अब तक पढाविकास की रिपोर्ट पंजाब के गुरदासपुर के कस्बे काहनूवान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को उसके तीन बेटों ने घर से बाहर निकाल दिया, जिस कारण बुजुर्ग महिला पिछले 4 दिनों से सड़कों पर रह रही है। इस संबंध में जानकारी ... Read more

The post 85 वर्षीय बर्जुग मां को 3 बेटों ने घर से बाहर निकाला, गलियों में भटक रही मां पर नहीं आ रहा तरस appeared first on Samachar Darpan 24.]]>
101 पाठकों ने अब तक पढा

विकास की रिपोर्ट

पंजाब के गुरदासपुर के कस्बे काहनूवान में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बुजुर्ग महिला को उसके तीन बेटों ने घर से बाहर निकाल दिया, जिस कारण बुजुर्ग महिला पिछले 4 दिनों से सड़कों पर रह रही है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ठाकुर आफताब सिंह ने बताया कि कॉन्वेंट स्कूल के पास रहने वाली 85 वर्षीय कमलो देवी को उनके बेटों ने घर से बाहर निकाल दिया है, जिससे कमलो देवी की हालत दयनीय हो गई है। 

उन्होंने बताया कि कमलो देवी के तीन बेटे हैं, जिन्होंने कमलो देवी का घर आपस में बांट लिया और मां को घर से निकाल दिया। इस वजह से मां को पिछले तीन दिनों से सड़क पर बैठकर समय गुजारना पड़ रहा है। 

आफताब सिंह ने यह भी बताया कि पहले हुए झगड़े के चलते उसने मां और उसके बेटों को एक साथ बैठाकर राजीनामा करा दिया था। जिसमें तय हुआ कि तीनों बेटे मां को घर में रखेंगे और जरूरी खर्च भी देंगे, लेकिन बेटों ने त्यागपत्र लटकाकर मां के प्रति कर्तव्य निभाने की बजाय उसे घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद गांव के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की और उनके बेटों से मां को फिर से घर के अंदर रखने पर सहमति जताई।

The post 85 वर्षीय बर्जुग मां को 3 बेटों ने घर से बाहर निकाला, गलियों में भटक रही मां पर नहीं आ रहा तरस appeared first on Samachar Darpan 24.]]>