Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 10:13 am

बाग में खेल रही छह साल की मासूम से चचेरे भाइयों ने किया दुष्कर्म और मासूम को धकेल दिया मौत के मुहाने पर

70 पाठकों ने अब तक पढा

कमलेश कुमार चौधरी की रिपोर्ट 

कौशांबी। सराय अकिल क्षेत्र में आम के बाग में खेल रही छह साल की मासूम से चचेरे भाइयों ने दुष्कर्म किया। स्वजन की सूचना पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

सरायअकिल क्षेत्र का एक परिवार मजदूरी करता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे परिवार की छह वर्षीय बच्ची घर के पास आम की बाग में खेल रही थी।

मां को खून से लथपथ म‍िली थी बच्‍ची

तभी बच्ची के रिश्ते में लगने वाले चचेरे भाई निखिल पुत्र राम आसरे और ननका पुत्र ज्ञान ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चीखने की आवाज सुनकर मां पहुंची तो वह खून से लथपथ मिली। पति को सूचना देकर मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपित निखिल को गिरफ्तार कर लिया, एक अन्य आरोपित ननका फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

फसल की रखवाली कर रही महिला से दुष्कर्म का प्रयास

पिपरी क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर वह बैगन की रखवाली करने के लिए खेत की तरफ गई थी। इस बीच गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा और सन्नाटा देख महिला को पकड़ लिया। मुंह दबाकर जबरन झाड़ियों की ओर ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर युवक ने उसकी पिटाई भी की। किसी तरह चंगुल से छूटी महिला ने शोर मचाया तो युवक धमकाते हुए भाग निकला। घर पहुंची महिला ने आपबीती सुनाई। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

1

'समाचार दर्पण' टीम से बात करें