Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 9:22 pm

लेटेस्ट न्यूज़

सहकारी संघ पिपरा उर्फ मुसैला के अध्यक्ष चुने गए शिवेश

58 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरियास/लेमपुर। सहकारी संघ पिपरा उर्फ मुसैला पुरैना का शुक्रवार को हुए संचालक मण्डल के चुनाव में शिवेश दुबे पुन: निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। वहीं उपाध्यक्ष के पद पर महुअवा पांडेय के प्रदीप कुमार पाण्डेय को उपाध्यक्ष चुना गया।

चुनाव अधिकारी चंद्र भूषण तिवारी की देख रेख में हुए संचालक मण्डल के चुनाव में शिवेश दुबे अध्यक्ष व प्रदीप कुमार पांडेय उपाध्यक्ष के अलावा बैंक प्रतिनिधि के लिए अरूण कुमार सिंह, अभय कुमार सिंह, शिवेश दुबे व बृंदा का चयन किया गया। इसी प्रकार जनपद थोक केंद्रीय उपभोक्ता भण्डार के लिए जटाशंकर दुबे, अरूण कुमार सिंह व कांती देवी, जिल सहकारी संघ के लिए अकालू प्रसाद, अरूण कुमार सिंह, प्रदीप कुमार पांडेय व अगस्त दुबे चुने गए। जनता केंद्रीय उपभोक्ता भण्डार के लिए कांती पांडेय, अगस्त दुबे व रमेश विदया चुुने गए।

इफको के लिए अशोक कुमार तिवारी, पीसीएफ के लिए उपेंद्र कुमार तिवारी, क्रय विक्रय सलेमपुर के लिए चंद्रपाल व विंदा प्रसाद चुने गए। सभी पदाधिकारियों को सचिव नवनाथ पांडेय ने माला पहनाकर स्वागत किया। चुनाव अधिकारी ने चुने गए प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र दिया।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़