Explore

Search
Close this search box.

Search

22 February 2025 9:47 pm

लेटेस्ट न्यूज़

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात कार्यक्रम

43 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भाटपार रानी तहसील क्षेत्र के भठवा तिवारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। भाजपा नेता डॉ अरविंद सहाय ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम बहुत ही प्रेरणादाई होती है।

इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों को देश की जनता को बताने का काम करते हैं। इस कार्यक्रम को निश्चित रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं को अपने अपने बूथ पर महीने के अंतिम रविवार को अवश्य सुनना चाहिए।

यहां प्रमुख रूप से सुरेश तिवारी, विनय गुप्ता, काशी शर्मा, चंदेश्वर प्रसाद, राजेश कुशवाहा, धीरज गुप्ता, रितिक गुप्ता, विनोद कुशवाहा, हृदयानंद गुप्ता, अनुपम तिवारी, उमेश तिवारी, मनोज यादव उपस्थित थे।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़