Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 3:05 pm

लेटेस्ट न्यूज़

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कानूनगो

54 पाठकों ने अब तक पढा

राकेश तिवारी की रिपोर्ट 

देवरिया। अशोक कुमार पांडे मुंसिफ़ कॉलोनी रामनाथ देवरिया के रहने वाले हैं। जिनको चाय की दुकान पर रिश्वत देते हुए एंटी करप्शन ने गिरफ्तार कर लिया, बरहज में कानूनगो के पद पर पोस्टिंग हुआ था। अभी कुछ दिन पहले ही देवरिया से उनकी ट्रांसफर बरहज हुआ था।

शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुशवाहा निवासी ग्राम मरहबा थाना खुखुंदू तहसील बरहज जनपद देवरिया ने जमीन का पत्थर दुरुस्त करने के लिए दिनांक 20/3/2022 को तहसील दिवस पर प्रार्थना पत्र दिया था।जिस पर कार्यवाही करने हेतु हल्का प्रभारी कानूनगो अशोक पांडे को प्रार्थना पत्र मिला था।

कार्यवाही करने के एवज में आज दिनांक 30/8/2022 को शिकायतकर्ता शत्रुघ्न कुशवाहा से पांच हजार रूपए घुस लेते हुए रंगे हाथ तहसील बरहज गेट से एंटी करप्शन सीआईडी गोरखपुर द्वारा गिरफ्तार कर थाना कोतवाली देवरिया में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत विधिक कार्यवाही कर चालान किया जा रहा है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़