आर के मिश्रा की रिपोर्ट
परसपुर गोण्डा।। नगर पंचायत परसपुर के सीबीएन मार्ग उस समय भारत माता की जय, वन्देमातरम के गगनभेदी नारे से गुंजायमान हो उठा, जब मंगलवार को परसपुर नगर स्थित महाकवि तुलसी दास पीजी कॉलेज से एक विशाल तिरंगा यात्रा रैली निकाली गई। बताया जा रहा है कि देश के आजादी की 75 वीं वर्षगाँठ को लेकर पूरे देश में तरह तरह के सांस्कृतिक व देशभक्ति कार्यक्रमों की धूम है। हरेक जगह आजादी का अमृत महोत्सव स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया जा रहा है। इसी को लेकर परसपुर कस्बा के महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज से चौक बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर तक तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। जिसमें डिग्री कॉलेज के एनसीसी के छात्र छात्राएं शिक्षक जनप्रतिनिधि एवं संगठनों के लोग शामिल रहे हैं। इस दौरान करनैलगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी मुन्ना उपाध्याय, परसपुर एसएचओ समशेर बहादुर सिंह ने तिरंगा यात्रा के साथ फ्लैग मार्च किया। इस अवसर पर परसपुर नगर चेयरमैन वासुदेव सिंह, इतेंद्र सिंह मंडल महामंत्री, प्रदीप तिवारी, पवन सिंह किसान मोर्चा, मनीष शुक्ला युवा मोर्चा, अरुण कनौजिया अनुसूचित मोर्चा, अशोक तिवारी, राहुल सिंह, राम सुंदर पाण्डेय, डॉक्टर अरुण प्रताप सिंह, राजीव शुक्ला, दरोगा गोस्वामी, राम लगन मौर्य, ठाकुर प्रसाद, अंशु शुक्ला समेत काफी संख्या में नागरिक शामिल रहे हैं।
कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर एसपी सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी परसपुर मंडल के तत्वावधान में आयोजित तिरंगा यात्रा में परसपुर मंडल के कार्यकर्ता, अध्यक्ष उपाध्यक्ष महामंत्री, कार्य समिति के सदस्य एवं सभी मोर्चा के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा पन्ना प्रमुख शक्ति केंद्र संयोजक बूथ अध्यक्ष शामिल रहे हैं।

Author: samachar
"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."