Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:27 pm

लेटेस्ट न्यूज़

धूमधाम के साथ मनाया गया भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस

51 पाठकों ने अब तक पढा

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट

गोंडा कर्नलगंज। भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर कर्नलगंज विधानसभा के युवा विधायक अजय सिंह व पदाधिकारियों समेत कार्यकर्ताओ ने ब्लॉक मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदुपरान्त ब्लॉक मुख्यालय से विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बाइक रैली निकाली गई जो कि परसपुर नगर के विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के पश्चात महाकवि तुलसीदास महाविद्यालय परिसर में समापन की गई।

इस दौरान कर्नलगंज विधायक अजय सिंह ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बाइक चलाकर उक्त रैली में हिस्सा लिया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिन्दावाद,मोदी योगी जिन्दाबाद के गगनभेदी जयकारों के साथ नगर परसपुर समेत विभिन्न जगहों पर भ्रमण किया।

इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वासुदेव सिंह, मण्डल अध्यक्ष डॉ0 एस पी सिंह, कुँवर बहादुर सिंह, देवनाथ सविता,किसान मोर्चा अध्यक्ष पवन सिंह, मण्डल महामन्त्री श्रीराम सिंह, प्रदीप तिवारी, रमेश भदौरिया, हवलदार सोनी, धर्मराज सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विपिन कुमार उर्फ पिंकू सिंह, अशोक तिवारी शिवम तिवारी,नीरज शुक्ला समेत तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्तागण शामिल रहे।

https://www.instagram.com/tv/CcCN9orKdbM/?utm_medium=copy_link

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़