Explore

Search
Close this search box.

Search

1 April 2025 6:15 am

अचानक पथराव से देवी प्रतिमा खंडित, दो समुदायों में तनाव, पुलिस तैनात, पढिए क्या है वजह ❓

158 पाठकों ने अब तक पढा

संजय कुमार वर्मा की रिपोर्ट

कुशीनगर : शहर के छावनी में प्रतिमा लेकर जा रहे है भिजवा लाल के आयोजकों पर कुछ लोगों ने घरों से पथराव कर दिया। बाघ पर सवार देवी प्रतिमा खंडित हो गई।

पथराव में 10 से अधिक युवाओं को हल्की चोटें आई हैं। नाराज युवक देवी प्रतिमा सड़क पर रोक कर प्रदर्शन करने लगे।

घटना की जानकारी होते ही मौके पर जिले के आलाधिकारी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों को समझ कर मामले को शांत करने में जुटे हैं।

जानकारी के मुताबिक मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते मौके पर लोगो की भीड़ जुट गई। एएसपी, सीओ के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गई।

पुलिस ने 8 लोगों को चार घरों से हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि डीजे पर भजन बजने पर मुस्लिम युवक विवाद कर रहे थे। जिसके बाद तनाव बढ़ा है।

फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."