Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 4:15 am

लेटेस्ट न्यूज़

तीन साल से भतीजा चाची के साथ बना रहा था शारीरिक संबंध, चाची का मन नहीं भरा तो की ऐसी डिमांड, हो गया खेला

106 पाठकों ने अब तक पढा

ठाकुर बख्श सिंह की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश से अब प्रेम प्रसंग का ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर 25 वर्षीय भतीजे द्वारा अपनी ही 40 वर्षीय चाची की हत्या का मामला प्रकाश में आया है।

खबरों के अनुसार, भतीजा अपनी चाची को दिल दे बैठा। इसके बाद दोनों ने हदें पार कर दी। इसके बाद दोनों के बीच कई बार संबंध भी बने। दोनों की बीच का प्रेम प्रसंग तीन साल चला। इसेक बाद इसका अंत खौफनाक तरीके से हुआ है।

चाची ने अपने भतीजे पर बनाया विवाह करने का दबाव

खबरों के अनुसार, मेरठ के इत्तेफाक नगर निवासी भतीजे शोएब ने अपनी चाची फरहाना की हत्या कर दी। दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान चाची ने अपने भतीजे पर विवाह करने का दबाव बनाया। भतीजा शोएब अपनी चाची से विवाह करने को तैयार नहीं था। इससे परेशान होकर भतीजे ने अपनी चाची का गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद चाची के शव को इंचौली के जंगल में छिपा दिया।

पुलिस जांच में हुआ ये खुलासा

पुलिस थाने में फरहाना के लापता होने की शिकायत दर्ज हुई। इस पर काईवाई करते हुए पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।

जांच में पुलिस को चाची और भतीजे के बीच के प्रेम संबंधों का पता चला। इसके बाद शोएब ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद मेरठ पुलिस ने शोएब की निशानदेही पर जंगल में फरहाना के शव की बरामदगी कर ली है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़