Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 10:13 am

लेटेस्ट न्यूज़

14 साल की लडकी को आया गुस्सा तो निकल गई घर से और फिर जो हुआ उसे सुनकर सिहर उठे लोग

85 पाठकों ने अब तक पढा

जगदंबा उपाध्याय की रिपोर्ट

मऊ, उत्तर प्रदेश की एक 14 साल की लड़की ने अपने परिवार से नाराज होकर घर छोड़ दिया था। परिवार ने उसकी बहुत खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद लड़की के माता-पिता ने मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 

पुलिस ने जांच की और पता चला कि लड़की राजस्थान में है। वहां उसे एक लाख रुपए में बेच दिया गया था। आरोपियों ने लड़की के माता-पिता के रूप में फर्जी आधार कार्ड बनवाए और उसे शादी के लिए राजस्थान ले गए। 

सीओ मोहम्मदाबाद गोहना, अजय विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों ने लड़की के फर्जी पिता और मां बनकर पहले उसका आधार कार्ड बनवाया। फिर वे उसे चोरी-छुपे राजस्थान ले गए और वहां एक लाख रुपए में बेच दिया। इस मामले में पुलिस ने 2 महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया। ये महिलाएं मऊ के भिट्टी मोहल्ले की निवासी थीं और वहां किराए पर मकान लेकर रहती थीं। आरोपी महिलाएं और लड़की को खरीदने वाला पति गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की के पिता ने 17 जून 2024 को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस दौरान एक महिला ने लड़की को अपने घर में एक महीने तक रखा। फिर एक अन्य महिला ने साजिश रचकर लड़की को राजस्थान ले गई। उसने अपना आधार कार्ड बदलकर लड़की की मां बन गई और लड़की को वहां एक लाख रुपए में बेच दिया।

जब यूपी पुलिस को पता चला कि लड़की राजस्थान में है, तो उन्होंने वहां पहुंचकर लड़की की लोकेशन का पता लगाया। राजस्थान में लड़की को खरीदने वाला धन्ना राम उससे जबरन शादी करवा रहा था। पुलिस ने मऊ से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें जेल भेज दिया। नाबालिग लड़की का मेडिकल परीक्षण कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़