Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:38 am

लेटेस्ट न्यूज़

गर्मी का हाई जंप ; एक ही दिन में 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ा पारा…. हाय तौबा मचाने आ गई गर्मी

55 पाठकों ने अब तक पढा

सुरेंद्र प्रताप सिंह की रिपोर्ट

जयपुर: सर्दी के विदा होते ही अब गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ही दिन में पारा 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया। हनुमानगढ जिले का संगरिया शहर ही एकमात्र ऐसा शहर है जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।

संगरिया में 9.5 डिग्री सेल्सियस पारा दर्ज किया गया जबकि शेष राजस्थान में पारा 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहा। हालांकि अधिकतम तापमान बुधवार के बजाय गुरुवार को 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 .4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रदेश के करीब 17 जिले ऐसे हैं जहां का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है।

गुरुवार 14 मार्च को सर्वाधिक 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में जबकि 33.3 डिग्री सेल्सियस तापमान डूंगरपुर में दर्ज किया गया। चित्तौड़गढ़ में 32.4 डिग्री सेल्सियस, टोंक में 32.4 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 32.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

इसी तरह अजमेर, भीलवाड़ा, उदयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, धौलपुर, बारां, सीकर और करौली में भी अधिकतम पारा 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।

शहर न्यूनतम तापमान

संगरिया 9.5 डिग्री सेल्सियस

माउंट आबू 10.8 डिग्री सेल्सियस

फतेहपुर 10.9 डिग्री सेल्सियस

सीकर 11.5 डिग्री सेल्सियस

अलवर 12.8 डिग्री सेल्सियस

सिरोही 12.8 डिग्री सेल्सियस

करौली 13.0 डिग्री सेल्सियस

श्रीगंगानगर 13.1 डिग्री सेल्सियस

भीलवाड़ा 13.4 डिग्री सेल्सियस

अंता बारां 13.4 डिग्री सेल्सियस

पिलानी 14.0 डिग्री सेल्सियस

जैसलमेर 14.0 डिग्री सेल्सियस

जवाई बांध 14.2 डिग्री सेल्सियस

डबोक 14.5 डिग्री सेल्सियस

चित्तौड़गढ़ 15.2 डिग्री सेल्सियस

वनस्थली 15.3 डिग्री सेल्सियस

बीकानेर 15.3 डिग्री सेल्सियस

चूरू 15.4 डिग्री सेल्सियस

धौलपुर 16.5 डिग्री सेल्सियस

अजमेर 17.8 डिग्री सेल्सियस

बाड़मेर 18.0 डिग्री सेल्सियस

जयपुर 18.2 डिग्री सेल्सियस

जालोर 18.4 डिग्री सेल्सियस

जोधपुर 18.5 डिग्री सेल्सियस

डूंगरपुर 18.5 डिग्री सेल्सियस

कोटा 18.7 डिग्री सेल्सियस

फलोदी 19.6 डिग्री सेल्सियस

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़