Explore

Search
Close this search box.

Search

23 February 2025 11:39 am

लेटेस्ट न्यूज़

अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण होने पर पिण्डी में निकला भव्य शोभा यात्रा

58 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। आज जनपद देवरिया के पिण्डी क्षेत्र में भगवान राम परिवार की शोभा यात्रा निकालकर आमजनमानस में धार्मिक चेतना उत्पन्न करने का कार्य किया गया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ विश्व हिन्दू परिषद व भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता देते हुए इस शोभायात्रा को भव्यता प्रदान किया ।

22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला के विराजमान होने की खुशी में गांव और शहरों में हिंदुत्व विचारधारा के साथ-साथ अक्षत यात्रा निकालने का कार्य भी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रारंभ किया गया है।

22 जनवरी को परिवार में खुशियां मनाने व दीप जलाकर दिवाली का स्वरूप तैयार कर भगवान राम परिवार की आराधना के माध्यम से हिंदुत्व चेतना पैदा करने का कार्य किया जा रहा है।

प्रभु भगवान से राम की प्रतिमा अयोध्या मंदिर की भव्यता को बढ़ाने का कार्य करेगी जिससे आम जनमानस का सहयोग देश के लिए ऐतिहासिक होगा और यह दीपावली पर्व, 22 जनवरी को पूरा देश मनायेगा।

इस शोभायात्रा में प्रमुख रूप से जिला संघ कार्यवाह वेद प्रकाश दुबे जी करुणेश सिंह संतोष दुबे संजय ठठेरा विद्यासागर पांडे जितेंद्र सिंह अमित दुबे अमित तिवारी रामेश्वर तिवारी डा.अमरीश चंद कौशिक बृजेश धर दुबे रामनाथ यादव नितिन मिश्रा कौशलेश पति त्रिपाठी गोपाल पति त्रिपाठी आलोक पति त्रिपाठी सत्येंद्रपति त्रिपाठी राहुल पाठक दानवीर सिंह जी परमिंदर सिंह जी अभय मिश्रा अखिलेश जी आदि प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भव्य यात्रा में पूरा सहयोग किया। 

samachar
Author: samachar

"कलम हमेशा लिखती हैं इतिहास क्रांति के नारों का, कलमकार की कलम ख़रीदे सत्ता की औकात नहीं.."

लेटेस्ट न्यूज़