Explore

Search
Close this search box.

Search

15 January 2025 10:40 pm

लेटेस्ट न्यूज़

शशि रंजन तिवारी बने भाजपा बनकटा के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष

36 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। भारतीय जनता पार्टी जनपद देवरिया के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जनपद में संगठनात्मक फेर बदल करते हुए 11 मंडलों में नया मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। जिसके क्रम में भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र के बनकटा मंडल में सत्येंद्र पांडेय की जगह शशि रंजन तिवारी को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।

इसके पूर्व भाजपा के मंडल महामंत्री के दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं। वर्तमान में वह बनकटा मंडल के मंडल उपाध्यक्ष थे।

शशि रंजन तिवारी पार्टी के एक निष्ठावान एवं जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते हैं। इनके पिता स्वर्गीय राकेश तिवारी भी भारतीय जनता पार्टी के एक सच्चे सिपाही थे।

मंडल अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता के ऊपर जो विश्वास जताया है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए केंद्र एवं उत्तर प्रदेश सरकार की उपलब्धियां को कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।

वही पर घाटी मंडल में अनिल शाही, पड़री में संजय पटेल एवं भाटपार रानी में राजेंद्र जायसवाल पर पार्टी ने पुनः विश्वास जताया है। इन सभी के मनोनयन पर जिला पंचायत अध्यक्ष पंडित गिरीश चंद तिवारी, सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक सभा कुंवर कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री हरिचरण कुशवाहा, राजकुमार शाही, अजय कुमार दुबे, सुशील कुमार शाही, जयनाथ कुशवाहा गुड्डन, अशोक सिंह कुशवाहा, बिंदा कुशवाहा, डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, धनंजय सिंह, डॉक्टर अरविंद सहाय, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन, जयप्रकाश तिवारी, संतोष पटेल, विवेक कुशवाहा, सुरेश शर्मा, उत्सव कुशवाहा, राजन कुशवाहा, पंकज गोंड, आनंद पियूष उपाध्याय, चंदन मद्धेशिया, दुर्गेश्वर सोनी, राजेश गुप्ता, हृदय लाल शर्मा, अमरेंद्र मौर्य, देवा मौर्या, विशंभर पांडेय, हृदयानंद गुप्ता, हरिकेश कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, राकेश पाण्डेय ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं

लेटेस्ट न्यूज़