Explore

Search
Close this search box.

Search

2 April 2025 5:45 am

विकसित भारत संकल्प यात्रा में स्टाल लगा कर विविध सरकारी योजनाओं की सविस्तर जानकारी दी गई ; राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम रहीं मौजूद

82 पाठकों ने अब तक पढा

इरफान अली लारी की रिपोर्ट

देवरिया। विधानसभा सलेमपुर के धनगड़ा में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इसमे कई विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकारी योजनाओं के बारे से ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। 

राज्यमंत्री विजयलक्ष्मी गौतम ने मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी और योगी सरकार के योजनाओं के लाभ से जो पात्र ग्रामीण छूट गए है,उन्हें भी इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए यह यात्रा चल रही है। डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगो तक पहुंचा रही है।

राज्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाण पत्र वितरित किया। साथ ही प्रचार वाहन में लगे एलसीडी के माध्यम से विभिन्न लोक जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।

इस अवसर पर महिलाओं की गोदभराई व बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अमित सिंह बबलू, रामेश्वर सिंह, अजय दूबे वत्स, अरुण कुमार पाण्डेय, प्रमोद सिंह, फिरोज नेपाली, ओमप्रकाश, प्रकाश पाण्डेय, राजेश कुशवाहा, राम मनोहर शर्मा आदि मौजूद रहे।

Author:

हटो व्योम के मेघ पंथ से स्वर्ग लूटने हम आते हैं