google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
बदायूं

शादी का कार्ड बंटने के बाद मंगेतर ने तोड़ दी शादी तो दरोगा की बेटी ने जो किया वो किसी को अंदाजा नहीं था

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के करियामई गांव में रविवार रात एक दरोगा की बेटी ने अपनी शादी के 20 दिन पहले दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। शादी के कार्ड भी बंट चुके थे। जान देने से पहले लड़की ने एक वीडियो बनाया। जिसमें वह कह रही है कि मेरे चरित्र पर लांछन लगाकर मंगेतर विकास ने मुझे बदनाम किया। मुझे कहीं का नहीं छोड़ा। बदनामी के साथ पूरी जिंदगी कैसे जी पाऊंगी। मेरे समझाने पर भी विकास को शादी नहीं तोड़ने के लिए नहीं माना। सॉरी मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना।’

वीडियो में ये सब कहने के बाद सपना ने फंदा लगा लिया। परिजनों को सपना का शव पंखे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक करियामई गांव निवासी राजवीर सिंह जीआरपी में दरोगा हैं। बदायूं के ही बघौल निवासी विकास से उन्होंने अपनी बेटी सपना की सगाई की थी। बीस दिन बाद शादी थी। अब विकास शादी करने से मना करता था, जिसको लेकर सपना काफी परेशान थी।

मरते वक्त सपना ने कहा कि मेरे मंगेतर विकास ने मेरी लाइफ बर्बाद कर दी। सगाई से मेरा परिवार खुश था। विकास के घर वाले खुशी का दिखावा कर रहे थे। तभी शादी के 20 दिन पहले मना कर दिया। उन्हें पहले मना करना चाहिए था। मेरे ऊपर लांछन लगाया कि मैं किसी अन्य युवक से बात करती हूं। मैं ऐसी लड़की नहीं हूं। मेरे चरित्र पर अंगुली उठाकर शादी से इंकार कर विकास ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। अब मेरे पास मरने के आलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा।

इसी के साथ वीडियो में सपना ने अपनी सगाई का विकास के साथ वाला फोटो दिखाया। बोली मैंने मैंने अपने पापा को कभी रोते नहीं देखा। तुमने मेरे पापा को भी रुला दिया। शादी के कार्ड बंट चुके थे। घर में खुशी थी।

96 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close