google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अहमदाबाद

पहले की जमकर मार पीट फिर चेहरे पर पेशाब कर पीने को कहा….सिर झुका दिया इंसानियत का

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मन्नू भाई गुजराती की रिपोर्ट 

अमरावती: आंध्र प्रदेश में युवक के साथ मारपीट के बाद उसके चेहरे पर पेशाब करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक आदिवासी बताया जा रहा है। इस शर्मनाक हरकत का वीडियो करीब एक महीने पहले प्रकाशम जिले के ओंगोल शहर का बताया जा रहा है, जोकि बुधवार को सामने आया। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़ित के बीच रंजिश चली आ रही थी, यह घटना उसी का नतीजा है। घटना में आरोपी और पीड़ित दोनों ही आपराधिक पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखते हैं।

मध्य प्रदेश में भी एक ऐसी ही वारदात सामने आई थी, जहां एक शख्स ने आदिवासी मजदूर पर पेशाब कर दिया था। इसके बाद ओंगोल की घटना ने लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है, जिसको लेकर आदिवासी समूहों ने कार्रवाई की मांग की है। मध्य प्रदेश की घटना को लेकर देशभर में विरोध देखने को मिला था, जिसको लेकर तमाम समाजसेवी संगठनों ने कार्रवाई की मांग की थी।

बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले नौ युवकों के एक समूह ने नवीन नाम के शख्स पर हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि नवीन खून से लथपथ है और हमलावरों से छोड़ देने की गुहार लगा रहा है। कुछ आरोपियों ने नवीन के चेहरे पर पेशाब कर दिया और उसे पीने के लिए कहा। ओंगोल पुलिस ने इस मामले में कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  गुजरात प्रतिबंध के बावजूद यहाँ खूब नाचती है “लाल परी”, बस्तियों में बिक रही है नशे की “शीशी”👇वीडियो

पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक घटना का मुख्य आरोपी रामानंजेयुलु उर्फ अंजी है, जो कि नवीन के बचपन का दोस्त बताया जा रहा है। पीड़ित और आरोपी दोनों ही चोरी के 50 से अधिक मामलों में शामिल हैं। नवीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था और कुछ मामलों में जेल भेज दिया था, जबकि अंजी किसी तरह पुलिस के जाल से भागने में सफल रहा था। पुलिस ने बताया कि हाल ही में दोनों के बीच मतभेद हो गया था।

करीब एक महीने पहले अंजी ने नवीन को केआईएमएस मेडिकल कॉलेज के पीछे बुलाया। इसके बाद जब नवीन वहां पहुंचा तो अंजी आठ अन्य लोगों के साथ मौजूद था। उनके बीच तीखी बहस हुई। नशे में धुत हमलावरों ने नवीन की बेरहमी से पिटाई की। जब वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया तो तीन अपराधियों ने उसके चेहरे पर पेशाब कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने अपने कृत्य को मोबाइल फोन पर कैद कर किया। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि आरोपी पीड़ित से पेशाब पीने के लिए बोल रहे हैं।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया, लेकिन कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। एक आरोपी ने जब सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया तो इससे आक्रोश फैल गया। इसी के बाद हरकत में आई पुलिस ने बाकी गिरफ्तारियां कीं।

94 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

आप को यह भी पसंद आ सकता है  मां के बराबर कोई नहीं….पीएम मोदी की मां हीरा बा के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी, वीडियो ? देखिए

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close