google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

सरकारी व्यवस्था से त्रस्त इस 97 वर्षीय बुजुर्ग की व्यथा सुनिए….

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बड़ी दयनीय है। इस सम्बंध में ढबरिया गांव निवासी 97 वर्षीय बृद्ध विश्वनाथ रॉय ने पोल खोल कर रख दी। उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल में उपायुक्त के निर्देश पर अस्थाई रूप से चिकित्सक पदस्थापित हुए हैं। जबकि स्थाई रूप से चिकित्सकों को पदस्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि गत 35 वर्षों से मैं यहां रह रहा हूँ, तब से अबतक प्रखण्ड की जनता को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कोई बीमार व्यक्ति यदि उक्त अस्पताल में जा रहा है तो उसे अन्य अस्पताल में भेजने के लिए रेफर कर दिया जाता है। आखिर उक्त अस्पताल होने का क्या मतलब, जहां अस्थाई रूप से पदस्थापित चिकित्सकों द्वारा केवल रेफर किया जाता है। क्या केवल रेफर करना ही किसी बीमारी का इलाज है?

उन्होंने बताया कि उक्त अस्पताल में आजतक एक भी महिलाओं की प्रसूति नहीं हुई। न ही किसी विषैले जीव के काटने के बाद किसी व्यक्ति का इलाज हुआ। यदि किसी को सर्प डंस ले व इलाज के लिए ले जाया जाए तो इलाज ही नहीं होता, बल्कि इसके बदले केवल रेफर किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमलोग ग्रामीण क्षेत्र में गुजर बसर करने वाले गरीब तबके के लोग हैं। रात में अचानक तबियत खराब होने पर किराए की गाड़ी से गढ़वा जाना पड़ता है। समय पर एम्बुलेंस भी नहीं मिलती है। 1500-2000 रुपए किस गरीब व्यक्ति के पास है जो गढ़वा अस्पताल जा सके।

उन्होंने प्रखण्ड की जनता की व्यथा प्रस्तुत करते हुए उपायुक्त से मांग की है कि स्थाई रूप से चिकित्सकों को पदस्थापित किया जाए, जिससे सभी बीमारियों का इलाज हो सके। साथ ही सभी बीमारियों की दवा की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। न कि बीमार व्यक्ति को अन्य अस्पताल के लिए रेफर किया जाए। लगातार बीमार व्यक्तियों की मौत का कारण उक्त अस्पताल व स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था है।

वहीं उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता पर भी खूब गुस्सा बरसाया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री कौन है और कैसा दिखते हैं यहां के लोग जानते भी नहीं। चुकी कांडी में कभी उनका आगमन ही नहीं हुआ। यहां की गरीब जनता के स्वास्थ्य के सम्बंध में कभी उन्होंने सोंचा ही नहीं।

बुजुर्ग विश्वनाथ रॉय उक्त सभी बातें राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान की उपस्थिति में कह रहे थे। सर्वप्रथम तो नवनिर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्ष को उन्होंने बधाई दी। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए प्रखण्ड अध्यक्ष इमामुद्दीन खान से कहा की गरीबों की आवाज बुलंद करें व हर समस्याओं का समाधान करने के लिए अपना कदम बढ़ाएं।

बता दें कि विश्वनाथ रॉय सिटी कॉलेज कोलकाता से पुराने जमाने में बीए किए हुए हैं। वे हिंदी, अंग्रेजी, उड़िया व बंगाली भाषा के भी जानकार व्यक्ति हैं।

मौके पर गोपाल पांडेय, संतोष शुक्ला, रवि सिंह, सुधीर मेहता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

90 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close