google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
अजमेरराजस्थान

.. मां, तूने पैदा कर के ऐसा क्यों किया मेरे साथ? पूछ रही कंटीली झाड़ियों में से बरामद ये नवजात बच्ची

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

हरजिंदर सिंह की रिपोर्ट 

अजमेर। कंटीली झाड़ियों के बीच शनिवार शाम एक नवजात बच्ची लावारिस हाल में मिली है। मासूम का पूरा शरीर लहूलुहान था। चेहरे पर कई घाव हो गए थे। रोने की आवाज सुनकर पहुंचे लोगों ने CHC पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने ब्यावर रेफर कर दिया। वहां से बच्ची को अजमेर भेजा गया है। मामला पाली के रायपुर का है। उधर, पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मासूम को झाड़ियों में कौन फेंक गया है।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य प्रभुराम माली ने बताया कि बर में हाईवे पर खाकी रिसॉर्ट के पास लावारिस बच्ची मिली है। शनिवार शाम करीब 5 बजे प्रभुराम अपने प्लॉट पर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें बच्चे के रोने की आवाज आई। इधर-उधर देखा तो झाड़ियों में एक कपड़ा दिखाई दिया। कंटीली झाड़ियों को हटाकर देखा तो खून से लथपथ बच्ची थी। कांटे चुभने से बच्ची का चेहरा पूरा लाल हो गया था। उसका शरीर कांप रहा था। माली ने बताया कि सामने एक मकान में काम चल रहा था। वहां काम करने वाली एक महिला को बुलाया। महिला ने अपनी ओढ़नी से मासूम को साफ किया। उसके बाद 108 एंबुलेंस से CHC लेकर पहुंचे।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

मामले की सूचना के बाद रायपुर थाना पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और जानकारी ली। पुलिस ने बताया कि नवजात के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

स्थिति गंभीर

सीएचसी प्रभारी राजबन्धु बिड़ला ने बताया कि बच्ची की हालत गंभीर थी। एक बार तो बच्ची को देखकर सन्न रह गए थे। उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जांच कर उसे ब्यावर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि अगले 48 घंटे बच्ची के लिए काफी अहम हैं। मासूम कुछ घंटे पहले ही जन्मी है। उसका वजन दो किलो है।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close