google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

साहब बड़ा किया उपकार भेजा डाक्टर हमरे द्वार ; प्रखंड अस्पताल में डाक्टर पदस्थापित

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित सरकारी अस्पताल में उपायुक्त के निर्देश पर पहली बार सरकारी चिकित्सकों का अंबार लग गया है। यह सपना प्रखण्ड की जनता ने वर्षों से संजोया था, जो साकार नहीं हो पा रहा था, किन्तु अब व्यवस्था दुरुस्त हो चुकी है।

बता दें कि कांडी प्रखण्ड में धड़ल्ले से अवैध अस्पताल चल रहे थे। गरीब जनता को लूटने का केवल कार्य किया जा रहा था। कई बार तो झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बड़ा-बड़ा ऑपरेशन तक कर दिया जा रहा था, जिससे लोगों की जान तक चली जा रही थी। यह खबर प्रमुखता से दिखाई गई थी। वहीं अवैध चल रहे प्रगति अस्पताल पर छापेमारी की गई। इसके बाद प्रशासन और भी सख्त व रेस हो चुकी थी। 

सरकारी अस्पताल में एक भी एमबीबीएस डॉक्टर कार्यरत नहीं थे, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में गुजर-बसर करने वाले गरीबों के स्वास्थ्य के साथ जो चाहे खिलौने की तरह खेल जाता था। उक्त अस्पताल में छापेमारी के बाद सभी झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कम्प मच गया था। जगह-जगह झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा बैठक कर निर्णय लिया जाने लगा था कि अब कोई भी इलाज नहीं करेगा। क्षेत्र की जनता को काफी दिक्कतें होने लगी, जिसपर उपायुक्त को कांडी की जनता की स्वास्थ्य की चिंता सताने लगी। उनके निर्देश पर समय सारणी के अनुसार कांडी सरकारी अस्पताल में एमबीबीएस डाक्टर व स्टाप की व्यवस्था की गई। यहां की जनता में खुशी तो है ही वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी है। इस नेक कार्य के लिए भाजपाइयों ने खुशी जाहिर करते हुए उपायुक्त व सिविल सर्जन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

हालांकि पदस्थापित हुए चिकित्सकों के लिए उक्त अस्पताल में बिजली, पानी, शौचालय व रात्रि में सुरक्षा कर्मी की व्यवस्था नहीं है। चिकित्सकों के लिए सारी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की गई है। वहीं समय सारणी के अनुसार चिकित्सकों के आगमन होने की सूचना पर भाजपाइयों ने उनका अभिनंदन व स्वागत करने पहुंचे, जहां अस्पताल में इलाज कर रहे डाक्टर मनीष सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर भव्य स्वागत किया गया।

इस सम्बंध में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामलला दुबे ने कहा कि जिले में पहली बार ऐसे उपायुक्त आए हैं, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में गुजर बसर करने वाले गरीब गुरबा की स्वास्थ्य की चिंता की है। साथ हीं उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि प्रत्येक पंचायत में खड़े उपस्वास्थ्य केंद्र का भवन कोई भी नर्स का बाट जोह रहा है। अपने कार्यकाल में यह भी जनता की सपना को साकार कर दें, जिससे लोग आपका नाम जीवन भर लेते रहें।

डॉक्टर मनीष कुमार सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित करने वालों में भाजपा मंडल महामंत्री शशिरंजन दुबे, सुरेंद्र सिंह, ललन पासवान, रवि रंजन दुबे सहित अन्य भाजपाइयों का भी नाम शामिल है। उक्त सभी भाजपाइयों ने स्थानीय पत्रकारों का भी आभार जताया है, जिन्होंने जनता की आवाज को प्रमुखता से उपायुक्त तक पहुंचाने का कार्य किया है। सभी लोगों ने कहा की प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रयास से यह कार्य सफल रहा है, वरना गरीब गुरबों का जीवन खतरे में ही था। गरीबों की आवाज बुलंद करने में पत्रकारों ने अपनी लेखनी का प्रयोग कर अहम भूमिका निभाई है। भाजपाइयों ने पत्रकारों को भी दिल से शुक्रिया अदा किया।

68 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close