google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
Gonda

धूमधाम से मनाई गयी महर्षि कश्यप की जयंती

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

चुन्नीलाल प्रधान की रिपोर्ट 

गोंडा, नगर के बडगांव स्थित राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा गोंडा द्वारा आयोजित नेशनल पब्लिक स्कूल ददुआ बाजार गोंडा में महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। समारोह का शुभारम्भ महर्षि कश्यप जी के प्रतिमा के सम्मुख दीप जलाकर किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम कसौधन ने किया उन्होंने कहा कि समाज की संख्या के आधार पर राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों पर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि टैक्स के रूप में कसौधन समाज के व्यापारी सर्वाधिक योगदान देते हैं। इसलिए सरकार को उनकी सुरक्षा और सम्मान की व्यवस्था करनी चाहिए।राजनीति में समाज की भागीदारी वर्तमान में शून्य है। पार्टी कोई भी हो लेकिन अपने समाज का कोई व्यक्ति चुनावी मैदान में हो तो अपने समाज की प्रतिबद्धता दल के प्रति नही बल्कि समाज के प्रत्याशी के प्रति रखें और सहयोग करें। हार जीत की चिंता से परे होकर चुनाव लड़े जाएं। इसमें कसौधन समाज के लोगो का एकजुट होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे समाज के लोगो के पास सत्ता की चाबी होगी और समस्याएं आसानी से हल हो सकेगी।

आप को यह भी पसंद आ सकता है  आर्यमगढ़ नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा भव्य होली मिलन समारोह संपन्न

जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश कसौधन ने कश्यप मुनि के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि कश्यप पिघले हुए सोने के समान तेजस्वी थे। उनकी जटाएं अग्नि-ज्वालाएं जैसी थीं। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। सुर-असुरों के मूल पुरूष मुनिराज कश्यप का आश्रम मेरू पर्वत के शिखर पर था, जहां वे पर-ब्रह्म परमात्मा के ध्यान में मग्न रहते थे। राष्ट्रीय युवा कसौधन महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीडीयू आईटीआई के प्रबंधक हरीश गुप्ता ने कहा ब्रह्माजी से दक्ष प्रजापति का जन्म हुआ। ब्रह्माजी के निवेदन पर दक्ष प्रजापति ने अपनी पत्नी असिक्नी के गर्भ से 66 कन्याएँ पैदा की। इन कन्याओं में से 13 कन्याएँ ऋषि कश्यप की पत्नियाँ बनीं। मुख्यत इन्हीं कन्याओं से सृष्टि का विकास हुआ और कश्यप सृष्टिकर्ता कहलाए।

आकाश कसौधन, संजय कसौधन, सत्य प्रकाश गुप्ता आदि लोगो ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर कसौंधन समाज के बारे विस्तार से बताया व उनके बताए रास्तो पर चलने का निर्णय लिया।इस अवसर पर हरीश गुप्ता, वेद प्रकाश, फूलचंद, मुरारी लाल सरवन कुमार गुप्ता बालकृष्ण गुप्ता संजय कुमार गुप्ता गौरी शंकर कसौधन,वैभव नारायण, मुन्नालाल, रवि गुप्ता,सरवन कुमार, दुर्गा प्रसाद कसौधन अंकित,कसौधन, राहुल गुप्ता, सरवन कसौधन,ओमप्रकाश कसौधन, शिव कुमार कसौधन, राजन,गुप्ता रजत, हिमांशु, सचिन, कसौधन सावन पाटेश्वरी प्रसाद, आकाश गुप्ता, कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

88 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close