google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
काण्डीगढ़वाझारखंड

आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन किया गया

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

संवाददाता- विवेक चौबे

गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत कांडी पँचायत सचिवालय के प्रांगण में बुधवार को आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन किया गया। इस उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पँचायत मुखिया विजय राम, विशिष्ट अतिथि युवा राजद जिला अध्यक्ष विनीत कुमार, ग्रामीण बैंक के मैनेजर कृष्णा राम, जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी व उनके प्रतिनिधि सह युवा समाजसेवी दिनेश राम थे।

उक्त सभी लोगों ने सम्मलित रूप से दिप प्रज्वलित कर कांडी आजीविका महिला संकुल संगठन का उद्घाटन किया। वहीं मुखिया विजय राम ने उपस्थित संगठन के सभी महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की सरकार द्वारा महिलाओं के लिए विशेष रूप से विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे महिलाएं स्वावलंबी बन सकें। 

युवा राजद के जिलाध्यक्ष विनीत कुमार ने कहा कि अब महिलाएं पुरुषों से कम नहीं रहीं। सभी क्षेत्रों में महिलाएं शिक्षा के बल पर आगे की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं में भी ओ गुण विद्यमान होता है, जो पुरुषों में। उन्होंने कहा कि आजीविका महिला संकुल संगठन से और भी अधिक संख्या में महिलाएं जुड़ कर अपनी संगठन को मजबूत कर आत्मनिर्भर बनें।

आजीविका महिला संकुल संगठन के उद्घाटन समारोह में सत्या देवी, ममता कुमारी, कंचन कुंवर, रीता देवी, उषा देवी, रीना देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, नीलम देवी, मिना देवी, अनीता देवी, चंदा देवी, पूनम देवी, अंजू देवी सहित काफी संख्या में जेएसएलपीएस की महिलाएं उपस्थित थीं।

80 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close