google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
गढ़वाझारखंड

जाति धर्म से अलग हुए प्रेम के बीच में आ गई पुलिस; लेकिन क्यों ? पढ़िए इस खबर को

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

मुरारी पासवान की रिपोर्ट 

गढ़वा। घटना गढ़वा ज़िले की है एक व्यक्ति के द्वारा लड़की की पिटाई करना महंगा पड़ गया उन दोनों की पोलपट्टी तो खुल ही गई। लोगों ने प्रेमी की जमकर धुनाई भी कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेमी को सदर अस्पताल में इलाज कराने के साथ ही प्रेमी युगल को गढ़वा थाना में ले गई।

प्रेमी व प्रेमिका अलग अलग समुदाय के हैं। प्रेमी आजाद अंसारी पिता सर्फुद्दीन अंसारी मेराल थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव का रहनेवाला है। जबकि प्रेमिका चांदनी देवी मेराल थाना क्षेत्र के गोंदा गांव की रहनेवाली है।

चांदनी देवी के अनुसार उसकी शादी अप्रैल 2021 में रमना में हुई थी। जबकि आजाद अंसारी से तीन वर्ष पहले से ही प्रेम प्रसंग चल रहा था। रमना में आजाद अंसारी की बहन का घर है। वह अपनी बहन के घर जाने के बहाने अक्सर ही चांदनी से मिलता था। बाद में दोनों ने एक साथ रहने का फैसला कर लिया। चांदनी देवी अपने ससुराल से आजाद अंसारी के साथ भाग गई। बताया गया कि वे दोनों चांदनी देवी के मौसी के घर मेदिनीनगर में गए थे। लेकिन चांदनी की मौसी ने वहां रखने से इंकार कर दिया। तब वे दोनों घर वापस जा रहे थे। इस दौरान प्रेमी प्रेमिका में घर जाने के सवाल पर विवाद हो गया।

गढ़वा शहर के कचहरी रोड स्थित डीएफओ आवास के सामने आजाद अंसारी ने चांदनी देवी को पीटना शुरु कर दिया। चांदनी को रोता-चिल्लाता देख कई लोग वहां जमा हो गए। लोगों ने आजाद अंसारी को महिला की पिटाई करने को लेकर पूछताछ की तो वह तैश में आकर जबाब देने लगा। इससे आक्रोशित लोगों ने आजाद अंसारी की जमकर पिटाई कर दी। पीसीआर वैन से पुलिस भी वहां पहुंच गई।

पुलिस ने घायल अजाद अंसारी को वहां से उठाकर सदर अस्पताल में ले जाकर इलाज कराया। इसके बाद आजाद अंसारी व चांदनी को थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है।

81 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close