google.com, pub-2721071185451024, DIRECT, f08c47fec0942fa0
फर्रुखाबाद

कभी खुशबू तो कभी रुबी बनकर ये हसीना उम्रदराज कुंवारों का कैसे शिकार करती है, पढ़कर आप कहेंगे “बड़ी कातिल है ये शातिर हसीना”

IMG-20250425-WA1484(1)
IMG-20250425-WA0826
IMG-20250502-WA0000
Light Blue Modern Hospital Brochure_20250505_010416_0000
IMG_COM_202505222101103700

दुर्गा प्रसाद शुक्ला की रिपोर्ट 

फर्रुखाबाद,  बॉलीवुड की फिल्म डाॅली की डोली जैसी ही घूम रही है एक लड़की जिसकी उम्र महज 23 वर्ष है और उसके कारनामे ऐसे हैं कि सुनने वाले हैरत में पड़ जाएं। वो कभी खुशबू तो कभी रूबी बनकर उम्रदराज कुंवारों को अपना शिकार बना चुकी है। 

फर्रुखाबाद पुलिस ने गैंग को पकड़ा है, जिसमें दो महिलाओं समेत आधा दर्जन लोग शामिल हैं। ये गैंग अविवाहित लोगों को शादी का झांसा देता है, रुकाई कराई जाती है, तिलक कराया जाता और उसके बाद शादी की रस्में भी पूरी कराई जाती हैं। शादी के बाद दुल्हन घर के सारे जेवर रुपये लेकर फरार हो जाती है।

एक माह पहले कमालगंज थाना क्षेत्र के कडहर गांव में भी इसका शिकार 33 वर्ष के विनोद तिवारी बने थे। शादी न होने से परेशान विनोद बहुत आसानी से इनका शिकार बन गए। शादी हुई विदा होने के अगले ही दिन बाद दुल्हन सारे जेवर व नकदी लेकर फरार हो गई।

विनोद तिवारी ने अशोक दीक्षित निवासी दानमंडी, जहानगंज, भोले शुक्ला निवासी नेकपुर चौरासी, पाल निवासी अज्ञात, सुषमा कश्यप निवासी कादरी गेट, रूबी उर्फ खुशबू व लक्ष्मी बिर्राबाग फर्रुखाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें रूबी उर्फ खुशबू दुल्हन बनी थी। सुषमा सास और लक्ष्मी साली बनी थी।

मुकदमा दर्ज हाेने के एक महीने के बाद पुलिस ने पांच आरोपित हिरासत में लिए हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है। खुशबू भी पकड़ में आ चुकी है और पुलिस पूरे गैंग का खुलासा करने के लिए पूछताछ कर रही है। सोमवार को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव दानमंडी निवासी अशोक दीक्षित को सेंट्रल जेल के पास स्थित ढिलावर गांव के देसी शराब ठेके के पास पकड़ा था।

पुलिस द्वारा अशोक के पकड़ने के बाद मामले की परतें खुलती चली गई। पुलिस ने पांचाल घाट स्थित भगुआ नगला में एक घर पर छापा मारा तो गैंग के कई सदस्य पकड़े गए। इनमें दाे महिलाएं भी शामिल हैं। थानाध्यक्ष अमरपाल सिंह ने बताया कि गैंग के आधा दर्जन सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा। 

102 पाठकों ने अब तक पढा
samachardarpan24
Author: samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की

[embedyt] https://www.youtube.com/embed?listType=playlist&list=UU7V4PbrEu9I94AdP4JOd2ug&layout=gallery[/embedyt]
Tags

samachardarpan24

जिद है दुनिया जीतने की
Back to top button
Close
Close